सहकार भारती की बैठक में सितंबर के अभ्यास वर्ग की तैयारियों पर मंथन, नव नियुक्त आईटी प्रकोष्ठ प्रमुख का हुआ सम्मान

सहकार भारती की बैठक में सितंबर के अभ्यास वर्ग की तैयारियों पर मंथन, नव नियुक्त आईटी प्रकोष्ठ प्रमुख का हुआ सम्मान

आजमगढ़। सहकार भारती की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को जिला सहकारी बैंक, आजमगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 12 एवं 13 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले सहकार भारती अभ्यास वर्ग की तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामाश्रय राय तथा संयोजक राजेन्द्र नाथ पाठक रहे। बैठक का संचालन सतेन्द्र पटेल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहकार भारती गीत के साथ हुआ, जिसके उपरांत मुख्य अतिथि रामाश्रय राय ने महान व्यक्तित्व के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बैठक को संबोधित करते हुए रामाश्रय राय (निदेशक, सहकारी चीनी मिल संघ), विजय कुमार पाण्डेय (सह संगठन प्रमुख, सहकार भारती) तथा बृजेश सिंह ने संगठन की मजबूती, सहकारिता के विस्तार एवं आगामी अभ्यास वर्ग की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

इस अवसर पर सहकार भारती के नव नियुक्त आईटी प्रकोष्ठ प्रमुख सर्वेश कुमार पाण्डेय का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।

बैठक में गुलाब चौहान, सुरेन्द्र चौहान, राजकुमार जायसवाल, सतेन्द्र सिंह, बासुदेव यादव, राम अधीन मौर्य, लल्लन तिवारी, हरिन्द्र चौरसिया सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसवीएसयू की परीक्षा शाखा ने एक माह में रिकॉर्ड 540 परिणाम घोषित किए

Fri Aug 7 , 2026
पलवल, प्रमोद कौशिक 6 अगस्त : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने एक महीने में 540 परिणाम घोषित करने का रिकॉर्ड बनाया है। एक महीने में पहली बार इतने परिणाम घोषित किए गए हैं। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इस उपलब्धि के लिए परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश कुमार […]

You May Like

Breaking News

advertisement