मानव सेवा क्लब ने कराई देशभक्ति गायन प्रतियोगिता

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मानव सेवा क्लब की ओर से मंगलवार को क्लब के कहरवान कार्यालय के सभागार में देशभक्ति गायन प्रतियोगिता हुई जिसमें 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी ने एक से बढ़कर एक अच्छे देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किये।अनूप जायसवाल प्रथम,कल्पना और मधु वर्मा द्वितीय और डॉ.असित रंजन तृतीय स्थान पर रहे। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा का गीत “हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है” को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल पंकज अग्रवाल ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। मधु वर्मा ने ऐ मेरे वतन के लोगों प्रस्तुत कर वातावरण भावमय कर दिया। वहीं कल्पना सक्सेना ने मेरा रंग दे बसंती चोला गाकर लोगों की तालियां बटोरी। कार्यक्रम में प्रदीप माधवार, इन्द्र देव त्रिवेदी,जितेंद्र सक्सेना,ए.एस.अग्रवाल डा.एम.एम.अग्रवाल, सुनील कुमार शर्मा,अनिल सक्सेना, राजेश सक्सेना, गंगा राम पाल,अजय खरे,सुनीता अग्रवाल, प्रीती सक्सेना सहित अनेक लोगों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और आभार प्रदीप माधवार ने व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समृद्ध दीदी से समृद्ध राष्ट्र अभियान अंतर्गत सीएमटीसी प्रशिक्षण केंद्र का ऑनलाइन शुभारंभ

Wed Jan 28 , 2026
जांजगीर-चांपा 28 जनवरी 2026/ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर समृद्ध दीदी से समृद्ध राष्ट्र अभियान के अंतर्गत सीएमटीसी प्रशिक्षण कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। […]

You May Like

Breaking News

advertisement