
डॉक्टर अनिल शर्मा गुरुजी विशेष तौर पर पधारे। और संगत को अपना आशीर्वाद दिया
(पंजाब) फिरोजपुर 07 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
भक्ति भजन ग्रुप के संस्थापक धर्मपाल बंसल एवं सदस्यों द्वारा भक्तों की सुख समृद्धि और विश्व कल्याण के लिए मंदिर कमेटी की ओर से सत्संग करवाया।
भक्ति भजन के संस्थापक श्री धर्मपाल बंसल, चेयरमैन एसबीएस नर्सिंग कॉलेज एवं हार्मनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, अशोक गर्ग, गौरव अनमोल, मंदिर कमेटी के प्रधान दविंदर बजाज पंडित मोतीराम और ग्रुप सदस्यों ने पहले श्री गणेश वंदना की, श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया, सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत किए। भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु नाचते पर मंत्रमुग्ध हो गए।
डॉ अनिल शर्मा गुरु जी ने अपने प्रवचनों द्वारा सनातन धर्म के महानता बताई और कहा कि ईश्वर और माता रानी के आशीर्वाद से मुश्किल से मुश्किल कार्य भी आसान हो जाते हैं।
श्री धर्मपाल बंसल जी ने बताया कि हमें अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए। हर घर में पूजा अर्चना, जोत बत्ती, तिलक लगाना चाहिए। आरती करने से कोई भी बाधा, दूर होती है। रुके हुए कार्य स्वयं सिद्ध होने लगते हैं। मन की मुराद पूर्ण होती है। घर परिवार में सुख समृद्धि और शांति का वास होता है।
उन्होंने यह भी बताया कि हमारी संस्था सनातन धर्म के प्रचार एवं प्रसार में अगर सर भक्ति भजन ग्रुप की ओर से बिल्कुल फ्री में सत्संग करने की सेवा प्रदान की जा रही है। कोई भी हमसे संपर्क करके इसका लाभ प्राप्त कर सकता है। अगर थाली में चढ़ावे के तौर पर कोई माथा टेकता है तो वह धनराशि गरीब कन्याओं की पढ़ाई पर खर्च की जाती है।
इस अवसर पर किरण बंसल-धर्मपाल बंसल,अशोक गर्ग, गौरव अनमोल, दविंदर बजाज डॉक्टर अनिल शर्मा (गुरुजी) आशा शर्मा और मंदिर कमेटी के लगभग सभी गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी उपस्थित थी।


