पीपीपी मोड के 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का अनुबंध निरस्त होगा

उत्तराखंड
पीपीपी मोड के 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का अनुबंध निरस्त होगा,
सागर मलिक

*डीएम ने अक्षांश/चित्रांश जेवीके प्रा.लि. पर ठोका भारी जुर्माना

डॉक्टर नदारद, दवाएं अधूरी, सफाई बदहाल*

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में बुधवार सुबह जिला प्रशासन की चार टीमों ने पीपीपी मोड पर संचालित 12 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (अर्बन पीएचसी) पर एक साथ औचक छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं का भंडाफोड़ किया।

जांच के दौरान कई केंद्रों पर डॉक्टर अनुपस्थित मिले, एएनएम, नर्स और लैब टेक्नीशियन की भूतिया एंट्री दर्ज पाई गई।

कई स्थानों पर सफाई और सुरक्षा व्यवस्था बेहद खराब थी, दवाओं की उपलब्धता अधूरी थी।
बैठने, पेयजल या जनरेटर जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं थीं। कोल्ड चेन उपकरण व जनरेटर के अभाव में टीकाकरण जैसी संवेदनशील सेवाएं भी प्रभावित हो रही थीं।

जिलाधिकारी ने अक्षांश/चित्रांश जेवीके प्रा.लि. पर भारी अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए हैं और अनुबंध निरस्त कर पुनः नवीनीकरण न करने की संस्तुति मुख्य सचिव को भेजी गई है।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसडीएम सदर हरी गिरी, एसडीएम अपूर्वा सिंह और डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय ने अलग-अलग क्षेत्रों में केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में चूना भट्टा, अधोईवाला, कारगी, रीठामंडी, बकरालवाला, माजरा, बीएस कॉलोनी, दीप नगर, सीमाद्वार आदि पीएचसी में भारी अनियमितताएं मिलीं।

प्रमुख कमियां:

डॉक्टर व स्टाफ की अनुपस्थिति

टीकाकरण रजिस्टर, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन में लापरवाही

खराब लैब व्यवस्थाएं और उपकरण

खराब आरओ, टॉयलेट और गंदगी से भरा परिसर

जनरेटर और फ्रीजर की अनुपस्थिति से कोल्ड स्टोरेज खतरे में,

जिलाधिकारी ने तीन माह की बायोमेट्रिक उपस्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं और स्पष्ट किया है कि अनुबंध के अनुसार मानक सेवाएं न देने वाली कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई तय है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देश को मिले 109 भारतीय वन सेवा के अधिकारी

Thu Jul 31 , 2025
सागर मलिक *दीक्षांत समारोह में भूटान के दो अधिकारी भी शामिल भारतीय वन सेवा 2023-25 पाठ्यक्रम के परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह सेवाकाल में आपको ऐसे कार्य करने होंगे जिससे सेवानिवृत्ति के समय आप सेंस ऑफ़ फुलफिलमेंट का अनुभव करें : मुख्य अतिथि माननीय न्‍यायमूर्ति वी.रामासुब्रमण्‍यन, अध्‍यक्ष, राष्‍ट्रीय मानव अधिकार आयोग […]

You May Like

advertisement