एम्स रायबरेली में पाँच दिवसीय चिकित्सा शिक्षा संकाय विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन

लोकेशन रायबरेली

रिपोर्ट विपिन राजपूत

एम्स रायबरेली में पाँच दिवसीय चिकित्सा शिक्षा संकाय विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन
चिकित्सा शिक्षा इकाई (MEU), एम्स रायबरेली द्वारा

संस्थान की सतत संकाय विकास पहलों के अंतर्गत पाँच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ संकाय सदस्यों के लिए पाठ्यक्रम उन्नयन कार्यक्रम (CAP) तथा कनिष्ठ संकाय सदस्यों के लिए फाउंडेशन कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन (FCME) आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम चिकित्सा शिक्षा विभाग जिपमेर, पुद्दुचेरी के शैक्षणिक सहयोग से संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम के माध्यम से संकाय सदस्यों की सक्षमता-आधारित चिकित्सा शिक्षा (CBME) से संबंधित दक्षताओं को सुदृढ़ किया गया। कार्यक्रम में पाठ्यक्रम नियोजन, क्रियान्वयन, एकीकरण, मूल्यांकन, पाठ्यक्रम संचालन (Curriculum Governance), शिक्षार्थी-केंद्रित शिक्षण-अधिगम विधियाँ (Learner-Centred Teaching-Learning Methods), AETCOM, स्व-निर्देशित अधिगम (Self-Directed Learning), पाठ योजना निर्माण (Lesson Planning), माइक्रोटीचिंग (Microteaching), मेंटरिंग (Mentoring), शैक्षिक प्रौद्योगिकी (Educational Technology) तथा प्रभावी कक्षा संचालन (Effective Classroom Facilitation) जैसे विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। संवादात्मक चर्चाओं, व्यावहारिक गतिविधियों तथा चिंतनपरक अधिगम (Reflective Learning) अभ्यासों के माध्यम से प्रतिभागियों के प्रभावी अध्यापन, मूल्यांकन, पाठ्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन तथा शिक्षार्थियों की सक्रिय सहभागिता के लिए आवश्यक ज्ञान एवं व्यावहारिक कौशल को सुदृढ़ किया गया।
यह कार्यक्रम एम्स रायबरेली की कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) अमिता जैन के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन में आयोजित किया गया। मेडिकल एजुकेशन यूनिट प्रो. (डॉ.) नीरज कुमारी, अध्यक्षा, चिकित्सा शिक्षा इकाई, चिकित्सा शिक्षा विभाग, जिपमेर, पुद्दुचेरी के विशिष्ट विशेषज्ञ संकाय, संपूर्ण MEU टीम, आयोजन समिति तथा सभी प्रतिभागियों के प्रति इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके उत्साहपूर्ण सहयोग एवं बहुमूल्य योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करती है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राही ब्लॉक की सेमरा सहकारी समिति के उद्घाटन समारोह में सहभागिता

Sun Aug 9 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत राही ब्लॉक की सेमरा सहकारी समिति के उद्घाटन समारोह में सहभागिता राही ब्लॉक की सेमरा सहकारी समिति के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर क्षेत्र के किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं सम्मानित नागरिकों से संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ।इस कार्यक्रम का सफल आयोजन ग्राम के प्रधान प्रतिनिधि भाई […]

You May Like

advertisement