
बिलरियागंज । स्थानीय थाना क्षेत्र के गोरिया बाजार की नहर की पुलिया के पास से रविवार को सुबह पुलिस द्वारा घेराबंदी करके एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । जो नाबालिक किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भागने का आरोपी है। और उसके साथ एक किशोरी भी मिली है,जिसे महिला पुलिस की अभिरक्षा में ले लिया गया हैं। जानकारी के अनुसार नाबालिक किशोरी के भाई ने पिछले 8 अगस्त को स्थानीय थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था की भगतपुर गांव निवासी तौसीफ उसकी नाबालिक बहन को शादी का झांसा देकर मेरी नाबालिक बहन को बहला फुसलाकर भाग ले गया है । जिससे तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी की खोज बीन शुरू कर दी। वहीं रविवार को सुबह स्थानीय पुलिस द्वारा उप निरीक्षक इसरार अहमद के नेतृत्व में गोरिया बाजार की नहर की पुलिया के पास टीम बनाकर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया, इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी करके एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान तौसीफ पुत्र आमीर उम्र 21 वर्ष , निवासी भगतपुर के रूप में हुई जिसके साथ एक किशोरी भी थी। जिसको महिला पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया।


