हर विद्यार्थी में विकसित करेंगे नेतृत्व क्षमता : प्रोफेसर दिनेश कुमार

एसवीएसयू में प्रबंधन संकाय का ओरियंटेशन प्रोग्राम कौशलोदय आयोजित, भावी प्रबंधकों में भरा जोश।

पलवल, प्रमोद कौशिक 10 अगस्त : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि नेतृत्व क्षमता बिना प्रबंधन अधूरा है। हम अपने हर विद्यार्थी में नेतृत्व क्षमता विकसित कर उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वह सोमवार को स्किल फैकल्टी ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज़ एन्ड रिसर्च द्वारा ओरिएंटेशन प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। संकाय की डीन प्रोफेसर ज्योति राणा ने अतिथियों का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बड़े सपने देखें और उन्हें साकार करने के लिए अनथक मेहनत करें। साथ ही कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने, पढाई के साथ खेलों पर फोकस करने और वैश्विक करियर के लिए कोई एक विदेशी भाषा सीखने का आह्वान किया।
स्टडीनेक्स के सह संस्थापक डॉ. प्रणव खरबंदा ने कहा कि डिग्री अवसरों का दरवाजा खोलने की योग्यता है। सफलता केवल स्किल से मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से व्यवहार, व्यापार और कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।
बीवाईएलडी ग्रुप के चेयरमैन योगेश सूद ने प्रबंधन के विद्यार्थियों को प्रभावी संचार और नेटवर्किंग का पाठ पढ़ाया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के सामने स्मार्ट गोल की अवधारणा भी स्पष्ट की। योगेश सूद ने विद्यार्थियों को समयबद्ध लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई और करियर के लिए अपने लक्ष्यों को स्पष्ट कर मेहनत करें।
डीन प्रोफेसर ज्योति राणा ने कहा कि प्रबंधन के सभी विद्यार्थियों के लिए आज से महत्वाकांक्षी यात्रा प्रारंभ हो रही है। सभी विद्यार्थी जिज्ञासा और रचनात्मकता को क्षमता में परिवर्तित कर सफलता की इबारत लिख सकते हैं। प्रोफेसर ज्योति राणा ने विद्यार्थियों से एसवीएसयू में विदेशी भाषाएं सीखने का भी आह्वान किया। डॉ. सविता शर्मा ने सभी का आभार ज्ञापित किया। शोधार्थी पूजा तंवर ने मंच संचालन किया।
इस अवसर पर टूरिज्म एन्ड हॉस्पिटैलिटी डिपार्टमेंट की चेयरपर्सन डॉ. सविता शर्मा, बैंकिंग एन्ड फाइनेंस डिपार्टमेंट के चेयरपर्सन डॉ. समर्थ सिंह, मैनेजमेंट स्टडीज़ डिपार्टमेंट की चेयरपर्सन डॉ. श्रुति गुप्ता, डॉ. विकास मिश्रा, डॉ. पारुल भाटिया, डॉ. दलीप रैना, डॉ. हिमांशु मलिक, डॉ. विवेक बाल्यान, डॉ. सुनील, डॉ. ऋतू मौदगिल, डॉ. कोमल और शीतल नागर सहित काफी संख्या में शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा, समर्पण और उपचार के लिए डॉ. आशीष अनेजा को मिला विराट सम्मान

Tue Aug 11 , 2026
कुरुक्षेत्र से हरियाणा के एकमात्र चिकित्सक, ‘फैलोशिप इन डायबिटीज एंड कार्डियो मेटाबोलिक प्रैक्टिस-2026’ से सम्मानित’ कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 10 अगस्त : आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और निःस्वार्थ भाव से चिकित्सा सेवा करने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र के प्रशासक एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष अनेजा […]

You May Like

advertisement