एक दिया बुजुर्गों के नाम – अपने पूर्वजों के बलिदान को शत्-शत् नमन

सागर मलिक

“विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा वर्ष 1947 की विभाजन विभीषिका में अपने प्राणों, सम्मान, घर-बार और मातृभूमि का सर्वस्व न्योछावर करने वाले अपने पूज्य पूर्वजों की पावन स्मृति को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु 13 अगस्त को देहरादून के घंटाघर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

हम सभी घंटाघर पर एकत्रित होकर अपने बुजुर्गों की याद में एक कैंडल जलाकर उनके त्याग, साहस और बलिदान को नमन करेंगे।

दिनांक: 13 अगस्त 2026 (गुरुवार)
समय: सायं 6:00 बजे
स्थान: घंटाघर, देहरादून

एक दिया – बुजुर्गों के नाम।
एक नमन – उनके बलिदान के नाम।
एक संकल्प – उनकी स्मृतियों को युगों-युगों तक जीवित रखने का।

आइए, अपने परिवार सहित घंटाघर पहुँचकर अपने उन महान पूर्वजों को श्रद्धांजलि दें, जिन्होंने विभाजन की विभीषिका में अपना सब कुछ खोकर भी अपने परिवारों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित किया।

एक कैंडल हम जलाएँगे,
एक स्मृति हम जगाएँगे,
और अपने बुजुर्गों के बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का संकल्प लेंगे।

आपकी सहभागिता ही अपने पूर्वजों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून: उत्तरांचल पंजाबी महासभा की बैठक का आयोजन किया गया,

Tue Aug 11 , 2026
“विभाजन विभीषिका के कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई” आज उत्तरांचल पंजाबी महासभा की प्रदेश इकाई के पदाधिकारीयों के आह्वान पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा ऋषिकेश के अध्यक्ष माननीय केवल किशन लांबा जी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मयूर कलेक्शन, घाट रोड, ऋषिकेश पर किया गया।उपरोक्त गोष्ठी में […]

You May Like

advertisement