
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : मानव सेवा क्लब की ओर से ऑन द स्पॉट मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को टीबरी नाथ मंदिर के सामने मंजू सक्सेना के आवास पर हुआ। जिसमें 15 से ज्यादा महिलाओं ने बड़े ही बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने अपने हाथ में मेहंदी लगाई। मेहंदी लगाने के लिए एक घंटे का समय दिया गया था। निर्णायक सुश्री सविता दयाल और ज्योति टंडन ने अपना निर्णय देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में बेबी शर्मा प्रथम
अनिला द्वितीय तथा ने तीसरा स्थान विनीता मेहरोत्रा ने प्राप्त किया। रश्मि सक्सेना,शकुन सक्सेना, डॉ. शिफालिका, अंजलि,कल्पना सक्सेना, मंजू लता सक्सेना,मीरा मोहन, मंजू गुप्ता,शीला गुप्ता,कविता सक्सेना,सरोज शर्मा,सुषमा रस्तोगी और दीप्ति शर्मा को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी को पुरस्कार संयोजिका मधु वर्मा,अरुणा सिन्हा और सुरेन्द्र बीनू सिन्हा तथा मुकेश सक्सेना ने बांटे। निर्णायक ज्योति टंडन और सविता दयाल को स्मृति चिन्ह सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और महासचिव मुकेश कुमार सक्सेना ने प्रदान किया। राजेश सक्सेना,सत्येन्द्र सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अनिल गुप्ता,सुधीर मोहन,रीता सक्सेना, डॉ. अखिलेश गुप्ता,सुनील कुमार शर्मा,अनिल सक्सेना, राज कुमार सक्सेना और राम नारायण उपस्थित रहे।


