हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर परिषद द्वारा कार्यक्रम का किया गया आयोजन : भारद्वाज

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 13 अगस्त : हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर परिषद द्वारा भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर परिषद से डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर आईईसी बीरेन्द्र कुमार भारद्वाज ने विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उनके साथ स्कूल की प्रधानाचार्य प्रिया रानी, आईईसी टीम से विजयपाल, नेहा और सुनीता भी मौजूद रही।
डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर आईईसी बीरेन्द्र कुमार भारद्वाज ने कहा कि हर घर तिरंगा भारत सरकार का एक खास अभियान है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों के दिल में देश प्रेम जगाना और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान बढ़ाना है। इस अभियान के तहत हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को अपने घरों और दफ्तरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाता है। राष्ट्रीय ध्वज को हमेशा सम्मान के साथ फहराना चाहिए, झंडा किसी भी हालत में जमीन को नहीं छूना चाहिए, अशोक चक्र झंडे के बीच सफेद पट्टी पर साफ दिखना चाहिए। प्रधानाचार्य प्रिया रानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगे का सम्मान और अपने परिवेश को स्वच्छ रखना, दोनों ही सच्ची देशभक्ति के प्रतीक है। विद्यार्थियों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के साथ-साथ प्लास्टिक मुक्त भारत और स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विभाजन विभीषिका दिवस देता है एकता और सुदृढ़ राष्ट्र का संदेश : प्रो. वीरेन्द्र पाल

Thu Aug 13 , 2026
कुवि में ‘विभाजन विभीषका’ पर विशेष व्याख्यान आयोजित। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 13 अगस्त : भारत विभाजन केवल जमीन का बंटवारा नहीं था, बल्कि यह लाखों लोगों के जीवन, रिश्तों और अस्मिता की त्रासदी थी। विशेष रूप से महिलाओं ने अपहरण, हिंसा, बलात्कार और विस्थापन की भयावह पीड़ा झेली। विभाजन के […]

You May Like

advertisement