सेन्ट जेवियर्स हाई स्कूल, एलवल, आजमगढ़ के परिसर में देशभक्ति एवं उत्साह से ओत-प्रोत वातावरण में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

सेन्ट जेवियर्स हाई स्कूल, एलवल, आजमगढ़ के परिसर में देशभक्ति एवं उत्साह से ओत-प्रोत वातावरण में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम और गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध निदेशक प्रशांत चन्द्रा, आवासीय प्रबंधक प्रद्युम्न जायसवाल, अनिरूद्ध जायसवाल, सी० ए० ओ० साक्षी बिसेन, प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव, उपप्रधानाचार्य संजय कुमार पाण्डेय, विद्यालय समन्वयक धीरेन्द्र भारद्वाज एवं मोना सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। इसके पश्चात् विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत कर देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई शानदार बैंड पार्टी रही। बच्चों ने अनुशासित एवं जोशीली बैंड प्रस्तुति के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार किया। बैंड की मधुर ऊर्जावान धुन, भारत माता की जय व देशभक्ति के नारो से विद्यालय परिसर गूँज उठा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम – प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता के महत्व तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चो ने अपनी सुरीली आवाज, शानदार अभिनय, आकर्षक प्रस्तुतियों और अद्भुत आत्मविश्वास के माध्यम से देश की एकता, अखंडता व पराक्रम को मंच पर साकार किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेते हुए ईमानदारी, अनुशासन एकता और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए कहा कि ‘देश के प्रति प्रेम और सेवाभाव ही वास्तविक स्वतंत्रता का सम्मान व देश के शहीदो के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

समारोह के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, परस्पर सहयोग एवं उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक मजबूत किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वतंत्रता दिवस पर आजमगढ़ के हाशापुर में गूंजा 'भारत माता की जय', स्वच्छता अभियान के बाद हुआ भव्य पौधारोपण

Sat Aug 15 , 2026
स्वतंत्रता दिवस पर आजमगढ़ के हाशापुर में गूंजा ‘भारत माता की जय’, स्वच्छता अभियान के बाद हुआ भव्य पौधारोपण ​आजमगढ़ (विकासखंड पल्हनी): स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद आजमगढ़ की ग्राम पंचायत हाशापुर में देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संगम देखने को मिला। पूरे देश की भांति यहां […]

You May Like

Breaking News

advertisement