
पंजाब (फिरोजपुर)
15 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
सियाराम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा श्री जगदीश बजाज एवं बलविंदर पाल शर्मा की अध्यक्षता में 21 जरूरतमंद व्यक्तियों/महिलाओं को अगस्त महीने का राशन वितरण किया गया।
श्री प्रवीण बजाज मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। उन्होंने बताया कि आज के दिन हिंदुस्तान आजाद हुआ था। मैं अपनी ओर से देशवासियों को हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन सरकारों की ओर से जनरल कैटेगरी के लोगों को अभी भी पेट भर खाने की सुविधा नहीं दी गई है। सियाराम वेलफेयर सोसाइटी इसके लिए प्रयास कर रही है, उनके इस प्रयास से मैं इनको भी बहुत-बहुत बधाई देता हूं। सेवा ही परमो धर्म है इसलिए यथाशक्ति अनुसार दान करना चाहिए।
भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर प्रियागण में पुजारी एवं,सोसाइटी के सदस्यों की ओर से विश्व कल्याण एवं सरबत के भले के लिए कामना की गई।
इस मौके पर प्रवीण बजाज,जगदीश बजाज, केवल कृष्ण जोशी, जगदीश कक्कड़ एडवोकेट, विनोद नरूला, ओमप्रकाश कटारिया, अनिल कालिया, बलविंदर पाल शर्मा ने भी राशन वितरण करने में अपनी सेवा निभाई।


