
श्री अग्रवाल सभा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया भव्य हरियाली तीज मेला…
मेला क्वीन बनीं सिमरन, मिस मेला क्वीन का ताज सजा इशिता के सिर
बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर कृष्ण कथा स्थल पर हुआ पांरपरिक भव्य तीज मेले का आयोजन
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : भगवान शिव व माता पार्वती के मंगल मिलन के पर्व हरियाली तीज के अवसर पर श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी (रजि.) द्वारा श्री त्रिवटी नाथ मंदिर कृष्णकथा स्थल पर हरियाली तीज मेले का आयोजन शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मेला क्वीन सिमरन व मिस मेला का ताज इशिता के सिर सजा।
महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प माला पहनाकर तीज मेले का शुभारम्भ किया गया। अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने बताया कि हरियाली तीज के पावन अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन मेले में किया गया। मेले के मुख्य आकर्षण मेला क्वीन, मिस मेला क्वीन, फैंसी ड्रेस, गुप्र सांस्कृतिक डांस, लॉन्ग एवं हैल्थी हेयर, मेंहदी प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता, लकी ड्रा, म्यूजीकल चेयर, स्पॉट इवेंट आदि कार्यक्रम रहें जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संरक्षक एड़. अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगियों का पंजीकरण मेला स्थल पर किया गया। कला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को आर्ट शीट व कलर मुहैया करायें गये, बच्चों ने सुंदर सुंदर कलाकृतियां बनायी वहीं महिलाओं व लड़कियों ने मेंहदी प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक डिजाइन बनायें। मेले में सर्वसमाज की महिलाओं व युवतियों ने प्रतिभाग कर सफल बनाया ।
मीडिया प्रभारी हर्ष कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि मेले का मुख्य आकर्षण हैण्डीक्राफ्ट, बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक स्टॉल एवं मिक्की माउस, झूले एवं स्वादिष्ट खान-पान के स्टॉल रहे। पारम्परिक वेशभूषा व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओ में प्रतिभागियों ने पारम्परिक व आधुनिक परिधानों का प्रदर्शन किया। वहीं सांस्कृतिक डांस प्रतियोगिता में भारतीय संस्कृति व देशभक्ति की छटा बिखेरी।
इस अवसर पर संरक्षक एड़ अजय कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल, महामंत्री एड़. दिनेश कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल (जल निगम), मीडिया प्रभारी एड़. हर्ष कुमार अग्रवाल, माही अग्रवाल,पंकज अग्रवाल,सुषमा अग्रवाल, घसीराम अग्रवाल,महेश अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल (आयकर), संजय गोयल, मेला संयोजक सुधीर अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, मधुर अग्रवाल, डॉ नीरू अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। अग्रवाल सभा हरियाली तीज मेला प्रतियोगिता परिणाम मेला क्वीन सिमरन ,मिस मेला क्वीन – इशिता अग्रवाल,
फैन्सी ड्रेस – क्यान बसंल प्रथम, प्राशी अग्रवाल द्वितीय
लॉन्ग एवं हैल्थी हेयर– सारिका गोयल प्रथम, प्रियंका शुक्ला द्वितीय मेहंदी प्रतियोगिता- प्राची प्रथम, कृति अग्रवाल द्वितीय, मानवी चन्द्रा तृतीय,कला प्रतियोगिता – जूनियर वर्ग-प्रभव मित्तल प्रथम, योद्वा द्वितीय सीनियर वर्ग- मिशिका अग्रवाल प्रथम, अतिका अग्रवाल द्वितीय
म्यूजीकल चेयर – सीनियर वर्ग- कल्पना प्रथम, खुशी रस्तोगी द्वितीय जूनियर वर्ग- काशवी मलिक प्रथम, शुभि रस्तोगी द्वितीय,सोलो डांस -रिचा गुप्ता प्रथम, सिमरन द्वितीय रहीं।


