सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सपा नेता के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सपा नेता के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता लालजीत क्रांतिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर महापुरुषों और एक समाज विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। यह शिकायत राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के मंडल अध्यक्ष अविनाश सिंह बंटी ने दर्ज कराई है।अविनाश सिंह ने पुलिस को दिए अपने ज्ञापन में कहा है कि 26 मार्च 2025 को शाम करीब 4 बजे लालजीत क्रांतिकारी ने अपने फेसबुक अकाउंट से जोधा बाई और करणी सेना के कार्यकतार्ओं के खिलाफ अश्लील और अभद्र टिप्पणियां कीं। करणी सेना का दावा है कि इस पोस्ट के जरिए एक समाज विशेष का अपमान किया गया, जो दूषित मानसिकता को दशार्ता है। संगठन ने इसे समाज में अशांति और विवाद पैदा करने वाला कृत्य करार दिया है। करणी सेना के मंडल अध्यक्ष ने थानाध्यक्ष से मांग की है कि लालजीत क्रांतिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शान्ति सौहार्द्र से सम्पन्न हुआ अलविदा जुमे की नमाज़

Sat Mar 29 , 2025
शान्ति सौहार्द्र से सम्पन्न हुआ अलविदा जुमे की नमाज़ आजमगढ़।शहर के जामा मस्जिदअलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्वक ढंग से अदा की गई। अलविदा जुमे की नमाज को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। जिससे किसी तरह की समस्या न होने पाए। इसके साथ ही जिले […]

You May Like

advertisement