
(पंजाब) फिरोजपुर 22 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
लायंस क्लब फिरोजपुर बॉर्डर की तरफ से 4th शादी राम नन्द मेमोरियल डिक्लेमेशन कॉम्पटीशन होटल आमंत्रण में आयोजित किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए लायन आशीष अग्रवाल प्रधान ने बताया गया की फिरोजपुर के विभन स्कूल जैसे जोसफ कान्वेंट, दिशा पब्लिक स्कूल,शांति विद्या मंदिर, जोगिंदरा कान्वेंट स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल डी सी मॉडल स्कूल, दास एंड ब्राउन स्कूल, डी सी मॉडल इंटरनेशनल स्कूल, विवेकान्द वर्ल्ड स्कूल, आर एस डी स्कूल और कई स्कूल के बच्चों ने डिक्लेमेशन प्रयोगीता में विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखें है। इस में कुल 65 बच्चों ने विभिन्न विषयों अपने अपने विचार पर बोले।
इस मौके पर जूरी डॉक्टर जगदीप संधू जिला भाषा अफसर और श्री हरीश मोंगा नें भव्य शरकार सैंट जोसफ कान्वेंट स्कूल को पहले नंबर पर, चेरिश ढींगरा, दिल्ली पब्लिक दूसरे नंबर पर और गुरजोत कौर जोगिंदरा कान्वेंट स्कूल तीसरे नंबर पर विजयता घोषित किया और ट्रॉफी के साथ नकद राशि भी दी और मानवीक चोपड़ा सैंट जोसफ कान्वेंट स्कूल, कृतिका दास एंड ब्राउन स्कूल व ऐशदीप कौर डी सी मॉडल इंटरनेशनल स्कूल को कंसीलिएशन अवार्ड दिया और नकद राशि दी गयी और सभी बच्चों को सर्टिफिकेट और तोफे दिए गए ।
इस मौके कम्पटीशन को कामयाब करने मे लायंस क्लब फिरोजपुर बॉर्डर की समुची टीम लायन मोहित गर्ग, लायन दीपक गुप्ता, लायन गुरप्रीत सिंह खरबन्दा, लायन आशीष शर्मा, लायन अक्षय मानिक, लायन डॉक्टर रोहित गर्ग, लायन सौरवी पूरी, लायन अंकुर चोपड़ा, लायन लव छाबरा, लायन गगनदीप सिंह, लायन सरप्रीत सिंह, लायन दीपक मंगल, लायन डॉक्टर गौरव लूथरा नें दिन रात एक करके मेहनत की है।


