
उत्तर बस्तर कांकेर 24 अगस्त 2026/ सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर द्वारा 10-10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
अनुविभागीय अधिकारी जी.डी. वाहिले ने बताया कि अंतागढ़ के गढ़पारा निवासी पूनमचंद खापर्डे एवं भावना खापर्डे के लिए 10-10 हजार रूपए और तहसील डौण्डी जिला बालोद के ग्राम आंवरी निवासी विनोद कुमार मरकाम के लिए 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।


