रक्षाबंधन से पहले 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां, संतोषी श्रीवास ने जताया विष्णु भैया का आभार

मोहला 24 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की राशि मिलने से महिलाओं में खुशी का माहौल है। नियमित रूप से मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाओं को घर-गृहस्थी की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ त्योहारों की तैयारियों में भी सहयोग मिल रहा है। योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल के साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का आधार बन रही है।
विकासखंड मोहला निवासी श्रीमती संतोषी श्रीवास ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की राशि प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को स्नेहपूर्वक ‘विष्णु भैया’ कहते हुए कहा कि रक्षाबंधन से ठीक पहले राशि मिलने से त्योहार की खुशियां और बढ़ गई हैं। श्रीमती संतोषी श्रीवास ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली राशि से उन्हें परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी मदद मिलती है। घर के छोटे-बड़े खर्च, बच्चों की जरूरतों और त्योहार की तैयारियों में यह राशि उपयोगी साबित हो रही है।
रक्षाबंधन के अवसर पर 30वीं किस्त मिलने को श्रीमती श्रीवास ने खास बताया। उन्होंने कहा कि इस राशि से वे राखी सहित त्योहार की जरूरी तैयारियां कर पा रही हैं। भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के इस खास अवसर पर महतारी वंदन योजना की राशि उनके लिए आर्थिक मदद के साथ खुशी का माध्यम भी बनी है। उन्होंने कहा कि पहले अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी परिवार के बजट पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब योजना के तहत मिलने वाली राशि से वे अपने स्तर पर कई जरूरी खर्च पूरे कर लेती हैं। इससे उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महसूस करने के साथ परिवार की जरूरतों में सहयोग करने का अवसर भी मिलता है।
श्रीमती संतोषी श्रीवास ने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई है। यह राशि महिलाओं को अपने परिवार की जरूरतों में भागीदारी निभाने और जरूरी खर्चों को पूरा करने में सहयोग दे रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘विष्णु भैया’ द्वारा बहनों के हित में संचालित महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त रक्षाबंधन के अवसर पर खुशियों का उपहार लेकर आई है।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर के खिलाड़ियों को उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री श्री अरुण साव ने कीट वितरण कर बधाई दी

Mon Aug 24 , 2026
शहीद राजीव पांडे अवॉर्डी खिलाड़ी लक्की यादव को उप मुख्यमंत्री मंत्री एवं खेल मंत्री श्री अरुण साव ने दी बधाई महासमुंद 24 अगस्त 2026/ उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री अरुण साव के शनिवार को महासमुन्द प्रवास के दौरान कलेक्टर कार्यालय में अध्यक्ष जिला पैरा […]

You May Like

Breaking News

advertisement