सड़क हादसे में घायल जवानों से मिले वन मंत्री श्री केदार कश्यप

अस्पताल पहुंचकर जाना हाल और दिए बेहतर इलाज के निर्देश

जगदलपुर, 24 अगस्त 2026/ वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल अस्पताल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल जवानों का हालचाल जाना और उनके उपचार की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने घायल जवानों के परिजनों से भी आत्मीय बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का पूरा भरोसा दिलाया। अस्पताल में डॉक्टरों से चर्चा के बाद मंत्री ने बताया कि सभी जवान सुरक्षित हैं और उनका समुचित इलाज जारी है। उन्होंने स्वर्गीय बलिराम कश्यप मेमोरियल मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू एवं कॉन्टिनेंटल अस्पताल के सहायक महाप्रबंधक डॉ. संतोष कुमार सिंह से जवानों की रिकवरी और उपचार योजना पर विस्तार से विमर्श करते हुए बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
        ज्ञात हो कि 23 अगस्त को जब वन मंत्री श्री केदार कश्यप ग्राम फरसागुड़ा (भानपुरी) से कोंडागांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान भानपुरी थाना क्षेत्र में कोंडागांव की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पायलट वाहन को पार करते हुए मंत्री की गाड़ी के साइड मिरर को छू लिया और फिर स्पेयर वाहन से टकराते हुए काफिले के फॉलो वाहन से जा भिड़ी। इस जोरदार टक्कर में फॉलो वाहन के चालक और उसमें सवार पुलिस जवान घायल हो गए थे। हादसे के तुरंत बाद मंत्री श्री कश्यप ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया तथा गंभीर रूप से घायल जवानों को उच्चस्तरीय उपचार के लिए जगदलपुर रेफर कराया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका निरंतर इलाज चल रहा है।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आनंदी माँ कैंसर मुक्त भारत अभियान के तहत आजमगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Mon Aug 24 , 2026
आनंदी माँ कैंसर मुक्त भारत अभियान के तहत आजमगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ​आजमगढ़: दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में “आनंदी माँ – एक जीवन बचाओ, कैंसर मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं HPV टीकाकरण (HPV Vaccination) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान […]

You May Like

Breaking News

advertisement