श्री राधा कृष्ण मंदिर हनुमान धाम फिरोजपुर में श्री शिव जागरण का किया गया आयोजन:दविंदर बजाज

(पंजाब) फिरोजपुर 25 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

    श्री राधा कृष्ण मंदिर (हनुमान धाम) फिरोजपुर में श्री शिव जागरण का मंदिर कमेटी द्वारा आयोजन किया गया। जंगल बाबा जालंधर वालों ने भगवान शिव के जीवन पर विस्तार से कथा सुनाई। उन्होंने कथा और भजनों के माध्यम से यह बताया की हिमाचल के राजा की लड़की माता पार्वती से कैसे शिव विवाह संपन्न हुआ। 

 मंदिर के पुजारी पंडित अरुण पांडे एवं प्रधान दविंदर बजाज ने आई हुई संगत के आगमन पर धन्यवाद किया और बताया कि भगवान शिव का गुणगान करने से भक्तों के घर में कैसे सुख समृद्धि का वास होता है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। 

    जागरण के उपरांत सभी के लिए भंडारे की व्यवस्था की हुई थी। सैकडे श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। और मंदिर प्रांगण में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

      इस अवसर पर श्री दविंदर बजाज मंदिर कमेटी के प्रधान और श्री मनोज बांगा पूर्व प्रधान, पंडित सूरज प्रकाश शर्मा अश्विनी झांजी, विनोद नरूला ,कैलाश शर्मा मठ मंदिर प्रमुख जिला फिरोजपुर ,पंडित अरुण पांडे, पंडित मोतीराम तिवारी, मुल्ख राज कपूर, रजनीश सेतीया, सुनील अरोड़ा, करण खुराना और शहर के गणमान्य व्यक्ति और मातृ शक्ति उपस्थित थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement