सांसद नवीन जिन्दल की ओर से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को दी शुभकामनाएं, राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया गया

कुरुक्षेत्र पिपली, प्रमोद कौशिक/वरुण कौशिक 29 मई : भाजपा हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को सांसद नवीन जिन्दल की ओर से शुभकामनाएं देने के लिए एक शिष्टमंडल उनके निवास पर पहुंचा। इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल की ओर से डॉ. अर्चना गुप्ता को राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनकी नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
सांसद नवीन जिन्दल की ओर से समाजसेवी अशोक मित्तल, सीए अश्विनी जैन, रोहित गुप्ता एवं टीम के अन्य सदस्यों ने डॉ. अर्चना गुप्ता के निवास पर पहुंचकर उन्हें भाजपा हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने पर शुभकामनाएं दी। इस दौरान सांसद नवीन जिन्दल ने मोबाइल फोन पर डॉ. अर्चना गुप्ता से बातचीत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
सांसद नवीन जिन्दल ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता का संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में हरियाणा भाजपा संगठन नई ऊर्जा, नए संकल्प और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।
उन्होंने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह और अधिक बढ़ेगा तथा संगठन प्रदेश में विकास, सुशासन और राष्ट्रसेवा के अपने संकल्पों को नई गति प्रदान करेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गांव धनीरामपुरा में जाहरवीर गोगा महाराज जी का रखा नींव पत्थर

Sat May 30 , 2026
ग्रामवासियों के सहयोग से मां बगलामुखी धाम के महंत भीमपुरी महाराज ने की पूजा अर्चना। पिहोवा,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 29 मई : गांव धनीरामपुरा में मां बगलामुखी धाम के महंत भीम पुरी महाराज के आशीर्वाद व ग्रामवासियों के सहयोग से धार्मिक आस्था और जनकल्याण की भावना को लेकर शुक्रवार को जाहरवीर गोगा […]

You May Like

Breaking News

advertisement