राज्यस्तरीय योग कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में खेल विभाग की रहेगी अहम भूमिका : संजीव वर्मा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

हरियाणा खेल विभाग के डीजी संजीव वर्मा ने खेल विभाग के अधिकारियों की ली बैठक, राज्यस्तरीय योग कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

कुरुक्षेत्र 20 जून : हरियाणा खेल विभाग के महानिदेशक एवं अंबाला मंडल आयुक्त संजीव वर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के राज्यस्तरीय कार्यक्रम को ऐतिहासिक व सफल बनाने में खेल विभाग की अहम भूमिका रहेगी। खेल विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य को निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करेंगे, किसी भी ड्यूटी में जिस भी अधिकारी या कर्मचारी की कोताही मिली तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा खेल विभाग के डीजी एवं अंबाला मंडल आयुक्त संजीव वर्मा शुक्रवार को न्यू लघु सचिवालय के सभागार में खेल विभाग के अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले डीजी संजीव वर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी व हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डा. जयदीप आर्य के साथ राज्य स्तरीय योग महोत्सव को लेकर विभाग द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि 21 जून को ब्रह्मसरोवर परिसर व मेला ग्राउंड में राज्यस्तरीय योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे और योग गुरु स्वामी रामदेव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक साथ एक लाख प्रतिभागियों के साथ योग करने का संकल्प लिया है, जिसको को पूरा करने में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी प्रकार की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शुरू होगा कोरियन लैंग्वेज प्रोग्राम

Sat Jun 21 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक इंडो कोरियन बिजनेस क्लचरल सेंटर के प्रतिनिधिमंडल ने की कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार के साथ बैठक।विद्यार्थियों के साथ-साथ वर्किंग प्रोफेशनल भी सीख सकेंगे कोरियन लैंग्वेज। पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में इस वर्ष में कोरियन लैंग्वेज प्रोग्राम शुरू होगा। यह कोर्स विद्यार्थियों के साथ-साथ वर्किंग […]

You May Like

advertisement