हरियाणा विधान सभा में कार्य सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877

चंडीगढ़, 26 अगस्त : हरियाणा विधान सभा की कार्य सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी मानसून सत्र के कार्य एवं कार्यसूची पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह, ऊर्जा मंत्री अनिल विज, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा, सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा विधायक गीता भुक्कल उपस्थित रहे। बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा तथा विधायक सावित्री जिंदल भी शामिल हुईं।
हरियाणा विधान सभा सचिवालय में बुधवार को बीएसी बैठक की अध्यक्षता करते विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण। साथ हैं मुख्यमंत्री नायब सिंह और दूसरे सदस्य।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें

Thu Aug 27 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 26 अगस्त : अगर आप महाभारत की कथा को सिर्फ पढ़ना या सुनना नहीं, बल्कि उसे आधुनिक तकनीक के जरिए अपने सामने जीवंत होते देखना चाहते हैं, तो कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र आपके लिए खास जगह है। महाभारत और भगवद्गीता की समृद्ध विरासत को […]

You May Like

Breaking News

advertisement