माँ भगवती जागरण और भंडारा श्री दुर्गा देवी मन्दिर के प्रांगण में श्रद्धा और भक्ति भाव से होगा : डॉ. मिश्रा

संजीव कुमारी।

कुरुक्षेत्र : श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली (कुरुक्षेत्र) के पीठाधीश डॉ. मिश्रा ने भक्तों को आज संकीर्तन में बताया कि डॉ. मिश्रा का पैत्रिक परिवार परदादा स्वर्गीय पंडित सीता राम मिश्रा,दादा स्वर्गीय पंडित जटा शंकर मिश्रा व पिता स्वर्गीय पंडित श्री शेषमणि मिश्रा सन 1860 से वैदिक ज्योतिष ,वास्तु एवं धार्मिक कार्यक्रमों को समाज के विकास एवं कल्याण हेतु वाराणसी से सेवा प्रदान कर रहा है I 31 दिसम्बर 1963 को श्री दुर्गा देवी मन्दिर की स्थापना उनके पूज्यनीय पिता स्वर्गीय पंडित शेषमणि मिश्रा, संस्थापक जी ने समस्त पिपली निवासियों द्वारा करवाई थी ।
तभी से नवरात्र में चैत्र और आश्विन मॉस की त्रयोदशी को भगवती जागरण और चौदस नवरात्र को यज्ञ व भंडारा प्रारम्भ हुआ था ।
उसी श्रृंखला में समस्त पिपली निवासियों के सहयोग से भगवती जागरण चैत्र मास की त्रयोदशी नवरात्र वीरवार, 10 अप्रैल 2025 को रात्रि 9 बज कर 30 मिनट से गायक विकास शर्मा एण्ड पार्टी द्वारा किया जायेगा I चौदस नवरात्र शुक्रवार 11अप्रैल 2025 को यज्ञ 10 बजे एवं भण्डारा दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से मन्दिर परिसर में होगा।
पण्डित राहुल मिश्रा वैदिक मन्त्रों से पूजा-अर्चना करवाएंगे। समस्त विश्व कल्याण हेतु माँ दुर्गा का संकीर्तन और श्री दुर्गा चालीसा पाठ भक्त सुशील तलवाड़, संगीता तलवाड़,पायल सैनी, ऊषा शर्मा,अनु पाहवा व शिमला धीमान और छोटे बच्चों के साथ सभी भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव पूर्ण कियाI

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जग ज्योति दरबार में तीन दिवसीय चैत्र पूर्णिमा सालाना मेला आज से होगा शुरू

Thu Apr 10 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। सालाना मेले में बड़ी संख्या में शामिल होंगे श्रद्धालु। कुरुक्षेत्र, 9 अप्रैल : तीर्थों की संगम स्थली के जग ज्योति दरबार में हर वर्ष आयोजित होने वाले चैत्र पूर्णिमा सालाना मेले में दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस तीन दिवसीय मेले को लेकर तैयारियां पूर्ण […]

You May Like

advertisement