नशे की गिरफ्त से बचें, आत्मबल से जीवन को संवारें : एसपी जेल धर्मवीर सिंह

ब्रह्माकुमारी बहनों ने जिला जेल में बांधी राखी, बंदियों को दिया नशा मुक्ति और आत्मिक जागृति का संदेश।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 30 अगस्त : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, कुरुक्षेत्र सेवा केन्द्र की ओर से जिला जेल में रक्षाबंधन पर्व को आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक वातावरण में मनाया गया। ब्रह्माकुमारी बहनों ने बंदियों और जेल स्टाफ को राखी बांधकर भाईचारे, आत्मिक शुद्धता तथा नशा मुक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी राधा बहन ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए बंदियों से आह्वान किया कि इस पावन अवसर पर वे अपने जीवन की कम से कम एक बुराई को त्यागने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि तिलक लगवाते समय यह स्मृति रखें कि हम सभी परमात्मा पिता की संतान हैं। मुख मीठा कराने का वास्तविक संदेश यह है कि हम अपने व्यवहार में मधुरता लाएं और किसी को दुख पहुंचाने वाले शब्दों का प्रयोग न करें।
बी.के. पुष्पा बहन ने बंदियों को नशे से दूर रहकर परमात्म स्मृति और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ने में ही व्यक्ति, परिवार और समाज का वास्तविक कल्याण निहित है।
एसपी जेल धर्मवीर सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ उसके पूरे परिवार को बर्बादी की ओर ले जाता है। इसलिए इससे बचना और दूसरों को भी जागरूक करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने जेल में रक्षाबंधन पर्व मनाने और नशा मुक्ति का संदेश देने पर ब्रह्माकुमारी संस्था का आभार जताया तथा बंदियों से प्रेरणादायक बातों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर शिवेंद्रपाल डीएसपी, राजेश कुमार, जसबीर सिंह, विजय पाल सहित करीब 140 बंदियों ने भाग लिया। ब्रह्माकुमारी बहनों ने जेल स्टाफ तथा महिला वार्ड में महिला बंदियों को भी राखी बांधी और सभी को ईश्वरीय प्रसाद वितरित किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement