इतिहास संकलन समिति के अनंत अग्रवाल संरक्षक और अतुल कुमार शर्मा बने बौद्धिक प्रमुख

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : सम्भल इतिहास संकलन समिति की बैठक में सोमवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया। समाजसेवी अनंत कुमार अग्रवाल को जिला संरक्षक तथा अतुल कुमार शर्मा को जिला बौद्धिक प्रमुख मनोनीत किया गया।
असमोली के मिल रोड पर स्थित पुनीत त्यागी के निवास पर इतिहास संकलन समिति की बैठक हुई जिसमें जिला महामंत्री सुबोध कुमार गुप्ता ने अनंत कुमार अग्रवाल को जिला संरक्षक तथा अतुल कुमार शर्मा को जिला बौद्धिक प्रमुख मनोनीत करना प्रस्तावित किया। समिति के प्रांत अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार रूस्तगी की स्वीकृति उपरांत संभल क्षेत्र के समाजसेवी एवं उद्योगपति अनंत कुमार अग्रवाल को जिला संरक्षक तथा युवा कवि एवं व्यंग्यकार अतुल कुमार शर्मा को बौद्धिक प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।
उपाध्यक्ष अंकुश त्यागी ने अनंत कुमार अग्रवाल एवं अतुल कुमार शर्मा के जुड़ने से समिति की सक्रियता में उल्लेखनीय वृद्धि की अपेक्षा व्यक्ति की। वैभव गुप्ता ने अतुल कुमार शर्मा द्वारा साहित्य और इतिहास की अब तक की सेवाओं का उल्लेख करते हुए इतिहास संकलन समिति का बौद्धिक प्रमुख बनने पर गर्व और गौरव व्यक्त किया।
नव मनोनीत जिला संरक्षक अनंत कुमार अग्रवाल तथा जिला बौद्धिक प्रमुख अतुल कुमार शर्मा ने तन मन धन समय एवं हर प्रकार की ऊर्जा का सदुपयोग करते हुए इतिहास संकलन समिति के माध्यम से शिक्षा, इतिहास,समाज एवं राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने बताया कि इतिहास संकलन समिति के संरक्षक मंडल में कुल संरक्षकों की संख्या सात हो गई है। सोमवार 31 अगस्त को होने वाले राशि समर्पण कार्यक्रम में अपने सभी सदस्यों को कार्यक्रम संबंधी व्यवस्थाएं सौंपते हुए अनुशासित कार्यक्रम आयोजन का आह्वान किया। बैठक में राकेश कुमार शर्मा, उमेश सैनी, मुकेश कुमार सैनी, राकेश कुमार शर्मा, राजेंद्र सिंह गुर्जर, भरत मिश्रा, मीनू रस्तोगी, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। बैठक की अध्यक्षता रूपकिशोर शर्मा ने की और संचालन अत्यंत त्यागी ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर राजेंद्र नगर पोस्ट ने की मासिक बैठक

Mon Aug 31 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : नागरिक सुरक्षा कोर अलखनाथ प्रभाग की वार्डन पोस्ट राजेंद्र नगर की माह अगस्त की मासिक बैठक का आयोजन डिप्टी डिवीजन वार्डन हरीश भल्ला जी, डिप्टी डिवीजन वार्डन (R) कवलजीत सिंह जी व स्टाफ ऑफिसर टू डिवीजन वार्डन गीता शर्मा के मार्गदर्शन व दिशानिर्देशन […]

You May Like

Breaking News

advertisement