कुएं में गिरा नीलगाय, कई घंटो की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया बाहर

कुएं में गिरा नीलगाय, कई घंटो की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया बाहर–

✍🏻 विजय दुबे

तेजीबाजार -(जौनपुर)–
तेजीबाजार थाना क्षेत्र में पुरानी बैंक के पास एक संकरे कुएं में सोमवार शाम करीब छह बजे एक नीलगाय गिर गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।
किसी गांव वाले ने नीलगाय की आवाज सुनकर कुएं के पास जाकर देखा। नीलगाय को कुएं में गिरा देख उसने तत्काल तेजीबाजार थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही तेजीबाजार पुलिस, फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों के सहयोग से एक जेसीबी मशीन बुलाई गई और बांस-बल्ली और रस्से की व्यवस्था की गई।
देर रात करीब साढ़े दस बजे तक चले बचाव अभियान के बाद नीलगाय को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला जा सका। इस दौरान तेजीबाजार थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल, कांस्टेबल प्रवीत्त कुमार, शिवम श्रीवास्तव, संदीप खरवार, क्रान्ति, फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम के सदस्य मौजूद रहे।
बचाव कार्य में सहयोग करने वाले ग्रामीणों में अजय सिंह, बबलू सिंह, रवि उमरवैश्य, हिमांशु उमरवैश्य, सुजीत सरोज, पंकज सरोज, सुजल उमर वैश्य, गोपाल उमर वैश्य, अमित गुप्ता और बंटी मोदनवाल सहित कई अन्य ग्रामीण भी शामिल थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़: नवागत एडीओ पंचायत संदीप ज्ञानवीर का फूलपुर ब्लॉक में हुआ भव्य स्वागत, ईमानदारी से कार्य करने का दिया संदेश

Wed Sep 2 , 2026
​फूलपुर (आजमगढ़)। विकासखंड फूलपुर में नवागत सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत संदीप ज्ञानवीर ने पदभार ग्रहण कर लिया है। जॉइनिंग के बाद ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने पर ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा उनका माला पहनाकर और बुके भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। ​नवागत एडीओ पंचायत संदीप […]

You May Like

Breaking News

advertisement