बस्तर मुन्ने कार्यक्रम से चमेली कुंजाम को मिला शिक्षा का नया अवसर

पालक नहीं होने से छूटी थी पढ़ाई, जिला प्रशासन की पहल से एकलव्य विद्यालय में मिला प्रवेश

कोण्डागांव, 02 सितंबर 2026/ ग्राम चनियागांव, तहसील धनोरा निवासी कक्षा 6वीं तक अध्ययनरत रही बालिका चमेली कुंजाम के दोनों पालकों के नहीं होने तथा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण उसकी आगे की पढ़ाई रुक गई थी। बालिका का जाति एवं निवास प्रमाण पत्र नहीं बन पाने के कारण उसे शिक्षा जारी रखने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

इस संबंध में स्थानीय पत्रकार के माध्यम से जिला प्रशासन को जानकारी प्राप्त हुई। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक के द्वारा बस्तर मुन्ने कार्यक्रम के तहत तत्काल पहल करते हुए बालिका का जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तैयार कराकर उसे उपलब्ध कराया । इसके साथ ही बालिका की आगे की शिक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उसका एकलव्य आवासीय विद्यालय, बेड़मा में कक्षा 7वीं में प्रवेश कराया गया।

जिला प्रशासन की इस पहल से चमेली को अपनी पढ़ाई दोबारा शुरू करने का अवसर मिला है। अब वह आवासीय विद्यालय में रहकर नियमित रूप से शिक्षा प्राप्त कर सकेगी और अपने बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ सकेगी।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर श्री लंगेह ने खेतों में उतरकर डिजिटल क्राॅप सर्वे किया

Wed Sep 2 , 2026
डीसीएस सर्वे में तेजी लाने के निर्देश महासमुंद 02 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज महासमुंद अनुविभाग एवं बागबाहरा अनुविभाग के विभिन्न ग्रामों में डिजिटल क्राॅप सर्वे का मौके पर पहुंचकर अवलोकन किया। महासमुंद अंतर्गत उप तहसील तुमगांव के ग्राम बेंद्रीडीह, खैरझिटी तथा पटेवा उप तहसील के […]

You May Like

Breaking News

advertisement