जिला चिकित्सालय से उपचार के दौरान महिला अभियुक्ता फरार, तलाश हेतु पुलिस टीम गठित; ड्यूटी पर तैनात दोनों महिला पुलिसकर्मी निलम्बित

जिला चिकित्सालय से उपचार के दौरान महिला अभियुक्ता फरार, तलाश हेतु पुलिस टीम गठित; ड्यूटी पर तैनात दोनों महिला पुलिसकर्मी निलम्बित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जिला कारागार से महिला अभियुक्ता ममता देवी (48 वर्ष) W/O पप्पू वाल्मीकि नि0 तुला PS इज्जतनगर, बरेली को PS फरीदपुर पर पंजीकृत FIR 424/25 U/S 137(2)/87/127(4)/115(2)/64(2)(m)/61(2) बीएनएस, 5जे(2)/5आई/6/16/17 पॉक्सो एक्ट में मा0 न्यायालय अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो एक्ट, बरेली में पेशी हेतु लाया गया था। पेशी के दौरान तबीयत खराब होने पर महिला अभियुक्ता को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
महिला अभियुक्ता जिला चिकित्सालय में बाथरूम जाने के बहाने पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गई। उसकी निगरानी हेतु पुलिस लाइन बरेली से म0हे0कां0 1286 नूतन सिसोदिया PNO-112700515 एवं म0कां0 720 रिंकी PNO-214075359 की ड्यूटी लगाई गई थी।
महिला अभियुक्ता की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर सम्भावित स्थानों पर तलाश/दबिश की कार्यवाही की जा रही है।
प्रकरण में ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा दोनों महिला पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम आवश्यक वैधानिक एवं विभागीय कार्यवाही प्रचलित है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनपद बरेली में छिनैती की घटना खारिज करने वाले दो बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार

Thu Sep 3 , 2026
जनपद बरेली में छिनैती की घटना खारिज करने वाले दो बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : छिनैती की घटना कारित करने वाले 02 बदमाशो को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, 01 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, कब्जे से अवैध […]

You May Like

Breaking News

advertisement