स्मैक मंडी में दिल्ली क्राइम ब्रांच की दस्तक, सात तस्करों के घर नोटिस चस्पा

एनडीपीएस के वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची पांच सदस्यीय टीम, नोटिस की अनदेखी पर मकान सील करने की चेतावनी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, कस्बे की चर्चित स्मैक मंडी में उस समय हलचल मच गई, जब दिल्ली क्राइम ब्रांच की पांच सदस्यीय टीम ने एनडीपीएस के मामलों में वांछित आरोपियों की तलाश में कई ठिकानों पर दस्तक दी। टीम ने रेहाना बेगम, उस्मान, आफताब, मुफीद और नईम समेत सात आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए। पुलिस की इस कार्रवाई से स्मैक कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मच गई। बताया गया कि दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम एनडीपीएस के मामलों में वांछित आरोपियों के संबंध में कार्रवाई करने फतेहगंज पश्चिमी पहुंची थी। टीम ने संबंधित आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा कर उन्हें पुलिस के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए। नोटिस में कार्रवाई के संबंध में चेतावनी भी दी गई है। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने वांछित आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए हैं। सभी आरोपी एनडीपीएस से जुड़े मामलों में वांछित बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक नोटिस का पालन नहीं करने पर संबंधित मकानों को सील करने की कार्रवाई की जा सकती है। दिल्ली क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई के बाद कस्बे की स्मैक मंडी में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाहरी राज्यों की पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विराट दधिकादों शोभायात्रा की तैयारियाँ युद्ध स्तर पर, जन्मोत्सव कल

Fri Sep 4 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : चंद्रनगर धार्मिक समिति, पुराना शहर, बरेली द्वारा निकाली जाने वाली श्री कृष्ण जी महाराज की 137वीं विराट शोभायात्रा की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही हैl नगर निगम प्रशासन ने भी मार्ग की व्यवस्थाएं व मरम्मत आदि के लिए कार्य प्रारंभ कर दिए […]

You May Like

Breaking News

advertisement