शिक्षक दिवस पर जिला अधिकारी बने शिक्षक विद्यालय का किया सघन निरीक्षण

आजमगढ़।जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शनिवार को शिक्षा क्षेत्र फूलपुर के प्राथमिक विद्यालय भोरमऊ का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के रसोईघर, शौचालय, कक्षाओं और परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की भी जानकारी ली। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के साथ ही बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं के साथ शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना जरूरी है, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय के शिक्षकों को विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा बच्चों की शिक्षा के स्तर में निरंतर सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव, प्रधानाध्यापक चंद्रभान यादव सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement