
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877
पलवल, 5 सितंबर : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रिंसिपल सतेंद्र कुमार सौरोत को शनिवार को ‘राज्य शिक्षक अवार्ड-2024’ से सम्मानित किया गया। पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार के रूप में उन्हें एक लाख रुपये की नकद राशि, मेडल, शॉल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रिंसिपल सौरोत की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि सतेंद्र कुमार सौरोत एक आदर्श शिक्षक हैं, जिन्होंने पूर्ण समर्पण भाव से शिक्षा जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वहीं विश्वविद्यालय की कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने भी उन्हें इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


