बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरते आमजन : विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 6 सितंबर : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा है कि बरसात के मौसम दौरान फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी रखनी जरूरी है। लापरवाही के चलते डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारी भी खतरनाक साबित हो सकती है। साफ वातावरण बेहद जरूरी है। इसलिए सभी को मिलकर सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गंदगी के कारण भी बीमारी फैलने का डर बना रहता है। हालांकि प्रशासन की ओर से सफाई की व्यवस्था की जाती है फिर भी लोगों का सहयोग हर क्षेत्र में जरूर है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोगों को मिलकर बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रयास करने चाहिएं। जनजागरण बहुत कारगर होता है और लोगों को अपनी व अपने परिजनों के स्वास्थ्य के लिए आगे आना चाहिए। बरसात के मौसम में विभिन्न स्थानों पर पानी जमा हो जाता है और उसमें मच्छर पनपने लगते हैं। यह मच्छर डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी का कारण बनते हैं। इसलिए अपने आस पास पानी को एकत्रित ना होने दें। हर सप्ताह अपने कूलर आदि के पानी के टैंक को साफ करें। बीमारियों की रोकथाम के लिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। सरकार और प्रशासन लोगों की सुरक्षा में लगा रहता है। ऐसे में लोगों को भी स्वयं अपना ख्याल रखना चाहिए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जानकी वल्लभ मंदिर,नारायण आश्रम में श्रीराधा अष्टमी महोत्सव 19 सितम्बर को

Sun Sep 6 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, दूरभाष -94161 91877 वृन्दावन,6 सितंबर : केशव नगर स्थित जानकी वल्लभ मन्दिर (नारायण आश्रम) में श्रीराधा अष्टमी महोत्सव विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (अयोध्या) एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास (मथुरा) के […]

You May Like

Breaking News

advertisement