
✍🏻 विजय दुबे
तेजीबाजार -(जौनपुर)–
तेजीबाजार क्षेत्र के बरचौली गांव निवासी आदित्य मिश्रा का चयन आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। उन्होंने एनडीए की परीक्षा पास की है। आदित्य का चयन बिहार रेजिमेंट में हुआ है, जिससे गांव, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन हुआ है। उनके घर पर खुशी का माहौल है और क्षेत्र के लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
आदित्य मिश्रा ने VV News वैशवारा के पत्रकार विजय दुबे से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि जब वह कक्षा 7 में थे, तभी से उनका मन आर्मी में अधिकारी बनने का था। इंटर की परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की और फिर नौकरी करते हुए अपने परिश्रम से यह पद हासिल किया।
आदित्य मिश्रा ने यह भी बताया कि इस परीक्षा में उन्हें पांच बार असफलता मिली। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और छठवीं बार में यह सफलता हासिल की।
आदित्य मिश्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा जी राजाराम मिश्रा, पिता ब्रह्मजीत मिश्रा, अपनी माता और चाचा बिपिन मिश्रा सहित पूरे परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि परिश्रम करने वालों की कभी हार नहीं होती। इसी कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने ओटीए चेन्नई से यह सफलता प्राप्त की और अपने जिले, गांव, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया।


