अब तक एक लाख 677 किसानों ने 4,11,425.44 टन धान बेचा, 46.37 प्रतिशत धान का हुआ उठाव, धान खरीदी के लिए प्रशासनिक व्यवस्था से किसान संतुष्ट

जांजगीर-चांपा, 28  दिसंबर, 2021/ जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक एक लाख 677  किसानों से 4 लाख 11 हजार 425.44 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में किसानों की सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए जिले में समर्थन मूल्य पर 239 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान की खरीदी की जा रही है।  धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई बारदाने, तौल, टोकन,  भुगतान आदि की ब्यवस्था के प्रति किसान खुश हैं।
     खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में  समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो रही है। अब तक जिले में एक लाख 677 किसानों से 4 लाख 11 हजार 425.44 टन धान की खरीदी की जा चुकी है।  एक दिसंबर धान खरीदी प्रारंभ होने की  तिथि से  27 दिसंबर तक  लक्ष्य के विरूद्ध 45.16 प्रतिशत धान की खरीदी पूर्ण हो गई है।  खरीदे धान में से अब तक 46.37 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है। जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो रही है। किसानों की समस्या का त्वरित समाधान जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।
धान खरीदी  व्यवस्था से जिले के किसान संतुष्ट-
      विकासखंड बम्हनीडीह के सोंठी उपार्जन केन्द्र में विगत दिनों धान बेचने आये ग्राम पूछेली के किसान श्री सुरेंद्र यादव ने बताया कि उसकी 4.5 एकड़ कृषि भूमि है। वे 50 कट्टी धान बेचने आये है।  खरीदी की समुचित व्यस्था के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टोकन लेने और धान तलाई  का कार्य बहुत ही सरलता से हो गया। इसी प्रकार धान बेचने आए अन्य किसानों ने भी धान खरीदी व्यवस्था के प्रति खुशी जाहिर की और जिला प्रशासन और राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्ट्रीट सिचुएशन वाले बच्चों की मदद का हरसंभव प्रयास करने कलेक्टर की अपील,बाल कल्याण समिति के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी संरक्षण, शिक्षा और जरूरी सुविधाएं

Tue Dec 28 , 2021
 जांजगीर-चांपा, 28 दिसंबर,2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयं सेवी संस्थाओं  और आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे  स्ट्रीट सिचुएशन वाले बच्चों की मदद के लिए हरसंभव कोशिश करें।      माननीय उच्चतम न्यायालय में प्रचलित जनहित याचिका सिविल क्रमांक -04/20 में […]

You May Like

advertisement