हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल ने बीआर अम्बेडकर आगरा विश्वविद्यालय को हरा प्री-क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश।
कुरुक्षेत्र, 28 दिसम्बर :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में मंगलवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत उत्तर क्षेत्रीय अन्तर विश्वविद्यालय महिला हॉकी प्रतियोगिता 2021-22 का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की महिला हॉकी टीम ने बीआर अम्बेडकर आगरा विश्वविद्यालय को 4-1 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की टीम ने पीएयू विश्वविद्यालय लुधियाना को 13-0 से व पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने एमजेपी बरेली विश्वविद्यालय को 11-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
कार्यवाहक खेल निदेशक राजेश सोबती ने बताया कि प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल व फाइनल्स के सभी मैच शाहबाद स्थित हॉकी एस्ट्रोटर्फ में खेले जाएंगे।