किसानों और नौजवानों के साथ छल कर रही है भाजपा सरकार।
सपा के कराए कार्यों का उद्घाटन कर रहे हैं योगी।
चौपाल लगाकर सपा की नीतियों को जान जन तक पहुंचा रहे हैं उधम सिंह
सगड़ी (आजमगढ़): सगड़ी विधानसभा के रोशनगंज, उर्दिहा, चगईपुर सहित अनेक स्थानों पर चौपाल लगाकर सपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उधम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों और नौजवानों के साथ छल किया है। किसानों को गाड़ियों से कुचला जा रहा है, नौजवानों और बेरोजगारों को लाठियों से पीटा जा रहा है। अखिलेश यादव द्वारा कराए गए कार्यों का ही मुख्यमंत्री योगी द्वारा दोबारा उद्घाटन किया जा रहा है।
प्रदेश की जनता महंगाई की मार से टूट चुकी है।2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी अब जनता ने मन बना लिया है। उधम सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर गरीबों, किसानों, नौजवानों, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ न्याय होगा। बेरोजगारों को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा।।चौपाल में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सैनिक प्रकोष्ठ के उधम सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई त्रस्त है।पिछड़े शोषित, दलित और अल्पसंख्यक समाज के साथ भेदभाव किया जा रहा है। चौपाल कार्यक्रम मे रामाश्रय राय, सरजू प्रसाद यादव, शिवदास यादव, सपना निषाद,नीलम यादव, उमेश यादव, गयासुद्दीन अहमद, उपस्थित रहे।