वैशवारा न्यूज डेस्क लखनऊ।
सीएम योगी फर्रुखाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कुछ घोषणाएं भी कीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को फर्रुखाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने हसनपुर में भाजपा की जन विश्वास यात्रा की जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने फर्रुखाबाद को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की घोषणा की।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने की भी घोषणा की। विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गरीबों के आवास का पैसा दीवारों से निकल रहा है। कांग्रेस ने देश पर सबसे अधिक शासन किया। उसने भाजपा, आरएसएस के लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज करने का काम किया।
सपा ने युवाओं को नौकरी नहीं दी। भर्ती निकलती थीं तो चाचा, मामा सभी लिस्ट बनाते थे। बुआ, बबुआ, भाई व बहन कोरोना के समय घरों में थे। बोले कि हमारे संसद, विधायक व कार्यकर्ताओं ने आपकी सेवा की। यूपी में कोरोना के दौरान बेहतर सुविधाएं देने के प्रबंधन को पूरी दुनिया ने सराहा है।