बिहार:एनएसयूआई का शिक्षा बचाओ देश बचाओ पद यात्रा पहुंचा फारबिसगंज

एनएसयूआई का शिक्षा बचाओ देश बचाओ पद यात्रा पहुंचा फारबिसगंज
सरकार के खिलाफ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

  फारबिसगंज (अररिया)

बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा शिक्षा बचाओ देश बचाओ पदयात्रा के दौरान अररिया जिले के फारबिसगंज रथ पहुंचा। पदयात्रा के दौरान अगुवाई कर रहे एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि देश और खास करके बिहार की शिक्षा व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। बिहार के किसी भी कॉलेज में ना तो शैक्षणिक माहौल है ना ही समय पर पठन-पाठन होता है और ना ही किसी भी महाविद्यालय में हॉस्टल की व्यवस्था है। किसी भी महाविद्यालय में समुचित रूप से प्रयोगशाला की व्यवस्था भी नही है। सिर्फ प्रोफेसर आते हैं और जाते हैं। कहीं से छुपी हुई नहीं है की प्रोफेसर का वेतन हजारों और लाखों में है। लेकिन छात्रों की स्थिति पूरे बिहार में एकदम नगण्य है। बिहार के कई विश्वविद्यालय सिर्फ डिग्री बांटने का काम कर रहे है। ना तो उसे कल के देश के भविष्य से कोई मतलब है और ना ही अच्छी और व्यवस्थित शिक्षा व्यवस्था से। आप कुछ दिन पहले देखे होंगे जहां कुलपति के घरों से लाखों और करोड़ों रुपए निकलते हैं। यह पैसा कहां से आता है। पूरा का पूरा विश्वविद्यालय सिर्फ और सिर्फ लूट का अड्डा बना हुआ है और कहीं ना कहीं इसके शिकार छात्र-छात्राएं होती है पूरे बिहार में पदयात्रा निकालकर एक-एक चीजों से छात्र-छात्राओं की जन समस्याओं से युवाओं की जन समस्याओं से रूबरू हो रहा हूं। बहुत जल्द यह पूरे बिहार में एक क्रांति का रूप लेगा। पदयात्रा बिहार के हर एक जिलों में पहुंचेगा। कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की हालात जो है उसके एक-एक बिंदुओं पर समीक्षा कर एक महीने के पद यात्रा के बाद छात्र महापंचायत लगाया जाएगा। छात्रों का दोहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वही अररिया जिलाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी ने कहा कि जिले का सबसे पुराना कॉलेज फारबिसगंज कॉलेज है और इस कॉलेज में स्नातकोत्तर की पढ़ाई नही होती है जिससे छात्रों को आगे के पढ़ाई के लिए काफी कठिनाई होती है। अररिया कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की दयनीय स्थिति का जिम्मेदार सिर्फ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी है। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष करण कुमार पप्पु ने कहा की बिहार में हो रहे छात्रों के साथ दुर्व्यवहार का जिम्मेदार बिहार सरकार है। पदयात्रा में साथ चल रहे अली राजा हाशमी ने कहा छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ जो बिहार सरकार खिलवाड़ कर रही है वह कहीं से उचित नहीं है देश के छात्र छात्रा कल के स्वर्णिम भविष्य और इस भविष्य के साथ खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार अपने सिस्टम में बदलाव लाए नहीं तो आने वाले समय में छात्र-छात्रा एक क्रांति का रूप लाकर इस सिस्टम को बदल देगा। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष करण कुमार पप्पु, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार, प्रदेश महासचिव मुमताज सलाम, जिला महासचिव अनीस आलम, जिला सचिव उमर अंसारी, जीशान, बादशाह, राहुल सिंह, आफन, रिशु, गालिब, सोहेब, अभिषेक, आकिब, राजू मदन कुमार, प्रिंस, शिवम, अक्षय कुमार, अमन कुमार यदुवंशी, आदिल, फैजान, निहाल, सुशांत, आशीष सिंह, वसीम अकरम सद्दाम, मसद आदि मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:अलविदा वर्षान्त कार्यक्रम में कवि 'रहीम' को किया गया याद

Wed Dec 29 , 2021
अलविदा वर्षान्त कार्यक्रम में कवि ‘रहीम’ को किया गया याद फारबिसगंज (अररिया) इंद्रधनुष साहित्य परिषद्, फारबिसगंज के द्वारा प्रोफेसर कॉलोनी में ‘लोककवि रहीम’ स्मृति गोष्ठी बाल साहित्यकार हेमंत यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।संचालन विनोद कुमार तिवारी ने किया। साहित्यकारों के द्वारा महाकवि ‘रहीम’ की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पण […]

You May Like

advertisement