Big Breaking: भाजपा को लगा एक और झटका,पूर्व विधायक मालचंद कांग्रेस में शामिल,

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। उत्तराखंड चुनाव से ठीक पहले नेताओं का दल बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में पुरोला से भाजपा के पूर्व विधायक मालचंद कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से चुनाव जीतकर आए राजकुमार भाजपा में शामिल हो गए थे, जिसके बाद मालचंद भाजपा में असहज महसूस कर रहे थे। 2022 से पहले मालचंद ने बड़ा कदम उठाया है। मालचंद लोगों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। विधायक भी रह चुके हैं।

मालचंद ऐसा चेहरा हैं, जो भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में अपनी मजबूत पैठ रखते हैं। दोनों ही दलों के नेता और कार्यकर्ताओं से उनके अच्छे संबंध हैं। भाजपा को पुरोला में यह बड़ा झटका है। उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उत्तरकाशी की यमुनोत्री सीट पर दावेदारी पेश कर रहे हैं। उत्तरकाशी में जीत के समीकरण को देखते हुए कांग्रेस ने दो बड़े चेहरों को पार्टी में शामिल किया है।

दीपक बिजल्वाण युवा चेहरा हैं और काफी चर्चाओं में रहते हैं। लगातार क्षेत्र में काम कर रहे हैं। हालांकि, उन पर विरोधियों ने कुछ आरोप भी लगाए थे, लेकिन सरकार की जांच में ही उनको क्लीन चिट मिल गई थी। उसके अलावा एक दूसरी जनहित याचिका में भी सरकार अपने शपथ पत्र में उनको बेदाग मान चुकी है। इसकी सरकार ने बाकायदा कोर्ट को जानकारी भी दी है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: अरविंद केजरीवाल की एक और गुगली, बोले शहीदों के परिजनों को मिलेंगे एक करोड़,पूर्व फौजियों को नौकरी,

Mon Jan 3 , 2022
देहरादून:आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद जवानों को भटकना नहीं पड़ेगा। अगर उत्तराखंड में आप की सरकार बनती है तो भूतपूर्व सैनिकों को सीधे सरकारी नौकरी दी जाएगी। वह उत्तराखंड नव निर्माण में भागीदारी देंगे। उन्होंने ये भी […]

You May Like

advertisement