मेहनगर आज़मगढ़:मेहनगर से बिन्द्राबाजार का किराया हवाई जहाज से दो गुना

मेहनगर से बिन्द्राबाजार का किराया हवाई जहाज से दो गुना।

मेहनगर आजमगढ़।
परिवहन निगम की अदूरदर्शिता और मेहनगर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की अनदेखी के चलते क्षेत्रीय नागरिकों को मेहनगर से बिन्द्राबाजार जाने के लिए हवाई जहाज के किराए से भी ज्यादा देना पड़ रहा है।
वाराणसी से दिल्ली का हवाई किराया लगभग ₹2000 है और वाराणसी से दिल्ली की अधिकतम दूरी 870 किमी है। इस आधार पर वाराणसी से दिल्ली की हवाई यात्रा ₹ 2.30 प्रति किमी की दर से तय की जा सकती है। जबकि मेहनगर से बिन्द्राबाजार की दूरी 11 किमी है और किराया ₹40 है, अर्थात् ₹3.60 प्रति किमी, हवाई जहाज के किराए से लगभग दो गुना। ₹2.30 में हवाई जहाज की शानदार यात्रा और ₹ 3.60 में निजी वाहनों में ठूंसठांस कर यात्रा। दूसरी ओर बिन्द्राबाजार में गुण्डा टाइप के जीप चालकों से यात्रियों की तकरार और पुलिस मूकदर्शक बने रहना। किराए पर कोई लगाम नहीं है। बगल में वाराणसी क्योटो बन रहा है, वहाँ जन सुविधाएँ बढ़ाई जा रहीं हैं और आजमगढ़ का क्षेत्र अफगानिस्तान बनने की ओर अग्रसर है।
मेहनगर क्षेत्र के नागरिकों की यही नियति है। मेहनगर में बस स्टेशन है, किन्तु बसें नहीं है। मेहनगर नगर पंचायत चुनाव में चेयरमैन अशोक चौहान ने वादा करते हुए कहा था कि मेहनगर से आजमगढ़ के लिए निरंतर बस सेवा की प्रारंभ करायेंगे। कल्पनाथ पासवान ने चुनाव से पूर्व वादा किया था कि समाजवादी पार्टी ने एक करोड़ से अधिक की लागत से बस स्टेशन बनवाया है और अब यहाँ से विभिन्न स्थानों के लिए बसें भी चलाई जाएगीं, किन्तु सब हवा हवाई। क्षेत्रीय नागरिक चौतरफा लुटने के लिए तैयार खड़ा हैं। जनप्रतिनिधि मौन हैं, सम्भवतः यात्री बस सेवा चलवाने में कोई कमीशन नहीं है। अधिकारियों के पास अपने वाहन हैं और परिवहन निगम को यहाँ बस चलवाने में कोई लाभ नहीं है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीकांत जाधव के नेतृत्व में रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र जरूरतमंदों को भोजन परोस रही है

Tue Jan 4 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 रोटी बैंक शाखा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।डॉ. अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में भोजन वितरित किया गया। कुरुक्षेत्र :- हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अतिरिक्त पुलिस महनिदेशक एवं प्रमुख हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के दिशानिर्देशों, मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं […]

You May Like

advertisement