हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र, 5 जनवरी : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर में चल रहे सात दिवसीय एन. एस. एस. शिविर का समापन हो गया। इस मौके पर कुरुक्षेत्र के जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री पहुंचे। उन्होंने अपने अनुभवों को साँझा करते हुए बच्चों को एक अच्छे नागरिक की भांति अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य अश्विनी कौशिक ने शिविर के दौरान स्वयं सेविकाओं द्वारा किए गए सभी कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कन्याओं को राष्ट्र सेवा के प्रति जागृत किया। मंच का संचालन एन. एस. एस. कार्यक्रम अधिकारी नेहा गोयल ने किया। इस मौके पर स्वयं सेविकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि द्वारा स्वयं सेविकाओं को प्रशंसा पत्र एवं मेडल दे कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्रा रुपाली सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेविका का सम्मान मिला। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक अभिषेक, दलेर, मधु, अनीता, अंजू, निधि व सोमनाथ इत्यादि भी मौजूद थे।
जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री सम्बोधित करते हुए तथा मंच पर अन्य।