पूर्णिया
छात्र राजद पूर्णिया विश्वविद्यालय अध्यक्ष मनिष मंडल के अगुवाई में पूर्णिया विश्वविद्यालय का घेराव किया गया| मनिष मंडल ने बताया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा मनमानी तरीके से पार्ट वन सत्र 2021-24 में अवैध तरीके से नामांकन लिया जा रहा हैं | जिसके विरोध में छात्र राजद द्वारा विश्वविद्यालय में तालाबंदी किया| मंडल ने कहा कि आर्ट्स विषय में नामांकन के लिए विश्वविद्यालय सीट में वृद्धि करें|
छात्र राजद के वरिष्ठ नेता संभव कुमार उर्फ अंकुर यादव ने कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के पीजी के छात्र छात्राओं से प्रवेश पत्र के नाम पर एक हजार रूपये वसूला जाता हैं| पूर्णिया महाविद्यालय के छात्राओं को छात्रावास जल्द से जल्द उपल्बध कराएं और सभी महाविद्यालयों में पढ़ाई शुरू की जाए |
मौके पर पूर्णिया विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल ने कहा कि पार्ट थर्ड में परीक्षा फार्म भरने का अधिक शुल्क लिया जा रहा हैं | बिस्मिल ने मांग की हैं कि विश्वविद्यालय नीजी महाविद्यालयों के मनमानी पर अंकुश लगाए|
छात्र राजद के प्रधान महासचिव अभिषेक यादव नाम कहा कि बैकलाग छात्रों का मार्कशीट जल्द से जल्द दिया जाए| मौके पर वरिष्ठ छात्र नेता नीतीश सिंह छात्र राजद के सुमन कुमार, राजा यादव, अमन यादव, छात्र राजद पूर्णिया कालेज अध्यक्ष अमन कुमार चौधरी , राजा यादव, मोहम्मद सलाम, आयुष, ऊम सिंह, प्रिंस यादव, छात्र राजद सचिव इरफान आलम |