जांजगीर-चांपा, 06 जनवरी, 2022/ मौसम विभाग ने 9 जनवरी से छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में हल्के बारिश, शीतलहर, आद्रता में बढ़ोत्तरी की संभावना व्यक्त की है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने धान खरीदी से संबंधित अधिकारियों से कहा है कि समर्थन मूल्य पर खरीदे गये धान की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के उपार्जन केन्द्रों का सतत भ्रमण कर धान से सुरक्षा संबंधी सभी उपाय सुनिश्चित करने कहा है।
उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में स्टेकिंग और सुरक्षित ढकने का पुख्ता इंतजाम होना चाहिए। किसी भी स्थिति में धान का नुकसान नहीं होना चाहिए। धान उठाव के लिए भी सतत प्रयास जारी रखें। धान बेचने वाले किसानों को भी हल्के बारिश के संबंध में सूचना अवश्य दें।
Next Post
जिले के 63.49 प्रतिशत से अधिक किसान बेच चुके हैं धान, खरीदे गए धान में से 52.34 प्रतिशत धान का उठाव
Thu Jan 6 , 2022
You May Like
-
3 years ago
मनरेगा ने किया पुरखों के तालाब को संरक्षित
-
2 years ago
जिला स्तरीय स्थानीय शिकायत समिति की बैठक संपन्न