मेंहनगर सिंहपुर धान क्रय केंद्र पर नहीं लिया जा रहा धान ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
बोगरिया, आजमगढ। मेहनगर तहसील अंतर्गत पर सिंहपुर धान क्रय केंद्र पर नहीं लिया जा रहा धान जिसके विरोध में गेट पर जाम लगा दिया गया जहां पूरी तरह से लोग परेशान दिखे मौक़े पर आए लोगों का कहना है कि धान क्रय केंद्र सिंहपुर धान लेने से हिला हवाली किया जा रहा है ।हमारे नंबर के टोकन देकर के हमसे बाद वाले लोगों का धान क्रय किया जा रहा है हमारे धान खुले मैदान में भीग रहे हैं इस वजह से हमने यह जाम लगाया है ताकि हमारी बातें अधिकारियों तक पहुंचे सिंहपुर धान क्रय केंद्र के सचिव परमेश्वर मौर्य हैं जो हमेशा देर से पहुंचते हैं हम उनका इंतजार करते रहते हैं फिर चले जाते हैं ।इस अवसर पर अरविंद सिंह जितेंद्र सिंह संजय पांडे संजय सिंह दिव्यांश सिंह राणा प्रताप सिंह शुभम सिंह बृजेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।