रिपोर्ट पदमाकर पाठक
सपा से सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में निकली जनाक्रोश पदयात्रा
पदयात्रा में शामिल सपा कार्यकर्ताओ ने प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल लगभग समाप्त होने को है इसी क्रम में राजनीतिक पार्टियां अपना.अपना जोर आजमाने में पूरी तरह से लगी हुई है कोविड.19 नया वेरिएंट ओमिक्रोन भी दस्तक दे चुका है जिससे लोगों में काफी भय भी है बावजूद इसके राजनीतिक पार्टिया पूरी तरह से लगी हुई है इसी क्रम में आज आजमगढ़ के सदर विधानसभा से विधायक दुर्गा प्रसाद यादव जनाक्रोश रैली विधानसभा 2022 के चुनाव के प्रचार-प्रसार में सुभम मैरेज हाल, आई0टी0आई0 कालेज के सामने बलरामपुर से पदयात्रा निकलकर हर्रा की चुंगी, मुकेरीगंज, पहाड़पुर, तकिया, चौक, बड़ादेव, अग्रसेन चैराहा, सिविल लाइन्स चैराहा, पुलिस लाइन्स, कलेक्ट्रेट चैराहा, नेहरूहाल, रैदोपुर तिराहा, गांधी तिराहा होते हुए सपा पार्टी कायार्लय पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस जन आक्रोश पद यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह के सामने बारिश भी फीकी पड़ गई वही आईटीआई मैदान से करीब 4 किलोमीटर की जन आक्रोश पद यात्रा में सदर वर्तमान विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने अपना दम दिखाया 8 बार विधायक करीब 40 साल से सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने आक्रोश रैली निकालकर विपक्षी पार्टियों में खलबली मचा दी है। दुर्गा प्रसाद यादव ने वर्तमान सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।और कहा कि भाजपा सरकार गलत नीतियों के चलते आज देश में महंगाई, भ्रष्टाचार व अत्याचार चरम सीमा पर पहुंच चुके हैं, छात्र, किसान, व्यापारी और महिलाएं आज सभी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।और इस बार हम सभी 2022 के विधान सभा चुनाव में भाजपा सरकार को करारा जवाब देंगे। हम समाजवादी एक होकर 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे।
बाइट :- दुर्गा प्रसाद यादव सदर विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री (सपा)