रिपोर्ट पदमाकर पाठक
सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव का हुआ स्वागत समारोह संपन्न
आजमगढ़।जिले के सिधारी जमालपुर स्थित एक मैरिज हाल में स्वागत समारोह का आयोजन कर सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव का किया गया सम्मान। बतादे कि आजमगढ़ जिले के रहने वाले डीएवीपीजी कालेज के पूर्व महामंत्री अनिल कुमार यादव को सपा के शीर्ष नेतृत्व ने समाजवादी लोहिया वहिनी का राष्ट्रीय सचिव मनोनित किया है। सिधारी के जमालपुर स्थित के मैरेज हाल में एक कार्यक्रम का आयोजन कर सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अनिल कुमार यादव को पार्टी के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे पूर्व मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी युवाओ को दी है उस पर खरा उतरते हुए 2022 के विधानसभा चुनाव मंे सपा की सरकार बनाते हुए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले। इस दौरान लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अनिल कुमार यादव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि युवाओ के बल पर हम 2022 में सपा की सरकार बनायेगे, उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली, डा0 रामदुलार राजभर, गोपालपुर विधायक नफीस अहमद सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बाइट :- अनिल कुमार यादव राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी