मोगा, 9 जनवरी (संदीप शर्मा)- जैसे-जैसे पेट्रोल की कीमतें दिनों दिन लगातार आसमान छू रही हैं वैसे वैसे ही पेट्रोल चलित वाहन मालिकों की चिंता वह उनका बजट बुरी तरह से गड़बड़ा रहा है। अगर पंजाब में पेट्रोल की बात करें तो यह 90 रुपए से पार हो चुका है। जिसके चलते लोगों का पेट्रोल गाड़ी चलाना बजट के बाहर होता जा रहा है और उनका बजट बुरी तरह से गड़बड़ा गया है। जिसको देखते हुए अब लोगों का झुकाव सी.एन.जी से चलने वाले वाहनों की ओर बढ़ता जा रहा है। थिंक सी.एन.जी गैस कंपनी के जॉनी शर्मा के अनुसार जो पेट्रोल गाड़ी 1 लीटर पेट्रोल में 18 से 20 किलोमीटर चलती है वहीं अगर सी.एन.जी से चलाई जाए तो 30 किलोमीटर चल सकती है और पेट्रोल के मुकाबले सी.एन.जी बहुत ही सस्ती पड़ रही है। सी.एन.जी से गाड़ी चलाने वाले तीरथ सिंह काला के अनुसार उसकी पेट्रोल से चलने वाली गाड़ी की एवरेज के मुकाबले सी.एन.जी गैस पर गाड़ी चलाने से एवरेज और खर्चे का बहुत अधिक फर्क है। अगर पेट्रोल ₹93 प्रति लीटर पड़ता है तो सी.एनजी का ₹65 प्रति किलो पड़ रही है और इसका खर्चा लगभग 2 से अढ़ाई रुपए प्रति किलोमीटर है। वहीं पैट्रोल की बात की जाए तो पेट्रोल 8 से 10 रुपए प्रति किलोमीटर खर्च पड़ रहा है क्योंकि आज के महंगाई के युग में बहुत ही अधिक है। सी.एन.जी की दिनोंदिन बढ़ रही है डिमांड यही है गैस स्टेशन लगाने में रूचि का कारण- जरनैल सिंह सी.एन.जी पेट्रोल पंप संचालक गांव सिंघावाला निवासी जरनैल सिंह का कहना है कि आने वाले युग में पेट्रोल आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रहा है। जिसके चलते लोग सी.एन.जी गैस से ही वाहन चलाने में रुचि दे रहे हैं, यही कारण है कि पेट्रोल पंप संचालक सी.एन.जी गैस स्टेशन लगाने की ओर झुकाव अपना रहे हैं।
Next Post
ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਅਮਰਜੀਤ ਮਟਵਾਣੀ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਜਾਪਤ ਨੌਜਵਾਨ ਸਭਾ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ:- ਅਜੀਤ ਵਰਮਾ ਐਡਵੋਕੇਟ
Sun Jan 9 , 2022
ਮੋਗਾ : [ ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ] := ਪ੍ਰਜਾਪਤ ਸਮਾਜ ਵਲੋਂ ਸਮਾਜਿਕ ਸੇਵਾ ਵਿੱਚ ਵੱਧ ਚੜ੍ਹ ਕੇ ਹਿੱਸਾ ਲੈਣ ਲਈ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਅਮਰਜੀਤ ਮਟਵਾਣੀ ਨੇ ਪ੍ਰਜਾਪਤ ਨੌਜਵਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਨ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ l ਅਮਰਜੀਤ ਮਟਵਾਣੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਮੂਹ ਪ੍ਰਜਾਪਤ ਸਮਾਜ ਸਮਾਜਿਕ ਸੇਵਾ ਕਾਰਜਾ ਵਿੱਚ ਹਿੱਸਾ ਲੈਂਦੇ ਹਨ, ਜਦੋ […]