Uncategorized

प्रेरणा वृद्धाश्रम को देखने के लिए दिल्ली से 15 समाजसेवी महिलाओं का एक शिष्टमंडल पहुंचा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

प्रेरणा वृद्धाश्रम की ख्याति एवं बुजुर्गों की सेवा को सुनकर पहुंचा महिला शिष्टमंडल।

कुरुक्षेत्र, 1 मार्च : कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्धाश्रम की ख्याति देश के दूसरे राज्यों तक भी पहुंच रही है। प्रेरणा वृद्धाश्रम में घरों से निकाले गए एवं अपनों द्वारा ठुकराए गए बुजुर्गों को किस प्रकार आश्रय दिया जाता है। इन बुजुर्गों की परिवार की भांति किस प्रकार आदर व सम्मान के साथ सेवा की जाती है का संदेश दूर दूर तक पहुंच रहा है। प्रेरणा वृद्धाश्रम वास्तव में अपने नाम के अनुरूप अन्य लोगों के लिए प्रेरणा बन रहा है। शनिवार का दिन प्रेरणा संस्था के सदस्यों के लिए भी विशेष रहा। देश की राजधानी दिल्ली से 15 समाजसेवी महिलाओं का एक शिष्टमंडल विशेष रूप से प्रेरणा वृद्धाश्रम की ख्याति एवं बुजुर्गों की अत्याधुनिक सुविधाओं के सेवा को सुनकर वृद्धाश्रम देखने के लिए आया। इस मौके पर प्रेरणा संस्था के सदस्यों की ओर से सभी शिष्टमंडल की महिला मेहमानों का पुष्प गुच्छ एवं गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया। शिष्टमंडल का स्वागत करते हुए वृद्धाश्रम के संस्थापक एवं संचालक डा. जय भगवान सिंगला ने कहा कि प्रेरणा के सदस्य बुजुर्गों की सेवा करते हुए आत्मसंतोष के साथ भगवान की सेवा मानते हैं। शिष्टमंडल की सदस्यों ने वृद्धाश्रम के प्रबंधन एवं सम्मान को देखकर कहा कि वे उनकी भावनाओं को देखकर अभिभूत हैं। समाजसेवी महिलाओं ने सर्वप्रथम मंदिर में जाकर प्रभु आराधना की और उसके उपरांत वृद्धाश्रम में मां भारती के वीर सपूतों की याद में बने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। शिष्टमंडल की महिलाएं वृद्धाश्रम में बने डे केयर सेंटर और लाइब्रेरी को देखकर भी हैरान हुई। उन्होंने कहा कि हमने अपने जीवन में ऐसा डे केयर सेंटर और ऐसा वृद्धाश्रम पहली बार देखा है। प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा रेनू खुंगर ने शिष्टमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि आपका यहां आना यह दर्शाता है कि अब समाज बुजुर्गों की सेवा भावना के प्रति सचेत होने लगा है। दिल्ली से आई 15 समाजसेवी महिलाओं के शिष्टमंडल का नेतृत्व उषा सिंगला कर रही थी। इस अवसर पर राधा अग्रवाल, डा. ममता सूद, आशा सिंगला, शिल्पा सिंगला, आराध्या सिंगला, आश्वी सिंगला, बिमला सिंगला, मोनिका सिंगला, अन्नपूर्णा शर्मा, राज मांडी एवं संस्था के अन्य सदस्यों ने बुजुर्गों के शिष्टमंडल का स्वागत किया। शिष्टमंडल में उषा सिंगला के साथ पूनम, प्रभा सेवी, कंचन, सीमा, बबली, मीनाक्षी, मीरा, शशि, अंजू, अनीता, अमिता, नेहा, किट्टी व कांता भारद्वाज इत्यादि महिलाएं शामिल रही।
प्रेरणा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ महिला शिष्टमंडल सदस्य एवं प्रेरणा सदस्य। प्रेरणा वृद्धाश्रम के मंदिर, शहीदी स्मारक एवं संग्रहालय में शिष्टमंडल सदस्य।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel