मलेशिया के धर्मगुरु सहित 40 सदस्यों के एक दल ने कुरुक्षेत्र के धार्मिक स्थलों का किया भ्रमण

मलेशिया के धर्मगुरु सहित 40 सदस्यों के एक दल ने कुरुक्षेत्र के धार्मिक स्थलों का किया भ्रमण।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र 24 नवंबर : जी-20 सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री से हरियाणा के बौद्ध स्तूपों की चर्चा की थी। अपने देश वापिस जाने के उपरांत मलेशिया के प्रधानमंत्री ने अवेकनिंग हर्मिटेज टेंपल केदाह मलेशिया के धर्मगुरु सेक काई ली महाथेरो को हरियाणा के बौद्ध स्तूपों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके उपरांत शुक्रवार को मलेशिया के मतावलंबियों का 40 सदस्यों का एक दल कुरुक्षेत्र भ्रमण पर आया। इस दल ने कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर गीता उपदेश स्थली, सन्निहित सरोवर सहित विभिन्न धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया और पुरुषोत्तमपुरा बाग में विशाल श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ के साथ सामुहिक चित्र भी खिंचवाया। इस दल का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से अशोक रोशा, कैप्टन परमजीत सिंह व राजेंद्र सिंह राणा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परम तपस्वी एवं सिद्ध संत थे योगीराज परशुराम दास महाराज : बाबा बलरामदास देवाचार्य महाराज

Fri Nov 24 , 2023
परम तपस्वी एवं सिद्ध संत थे योगीराज परशुराम दास महाराज : बाबा बलरामदास देवाचार्य महाराज। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।संवाददाता – महेश्वर गुरागाई।दूरभाष – 94161 91877 वृन्दावन : सुनरख रोड़ स्थित बलराम बाबा के तीन नम्बर आश्रम पर प्रख्यात संत योगीराज परशुराम दास महाराज का 147 वां […]

You May Like

Breaking News

advertisement