बरेली: अमरनाथ यात्रा के लिए 51 लोगों का जत्था हुआ रवाना

अमरनाथ यात्रा के लिए 51 लोगों का जत्था हुआ रवाना

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : फरीदपुर के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से आए भोले के भक्त आज भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए अमरनाथ के लिए रवाना हुए। आपको बताते चलें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ के दर्शनों के लिए 51 शिव भक्तों का जत्था बड़ी संख्या में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ है। इसकी शुरुआत महंत सुनील गुप्ता मोबिआयल वालो के द्वारा की गई थी। आज उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए इस बार 21वीं अमर नाथ यात्रा आज दिनांक 27 जून 2023 शाम 5 बजे शुभ मुहूर्त में भगवान भोले के भक्त महादेव का जयकारे लगाते हुए, बस द्वारा रामपुर के लिए रवाना हुए। उसके बाद सभी शिव भक्त रामपुर से गरीब रथ ट्रेन के द्वारा जम्मू रेलवे स्टेशन तक की यात्रा को तय करेंगे। तत्पश्चात मां वैष्णो देवी के दर्शन के पश्चात बाबा बर्फानी के दर्शन कर सभी श्रद्धालु अपने निज निवास स्थान को वापस आएंगे। अमरनाथ यात्रा करने से पहले सभी से शिव भक्तों एवं श्रद्धालुओं का श्रीमती रुकमणी गुप्ता पत्नी श्री गोपाल गुप्ता ने तिलक कर मुंह मीठा कराया। इस मौके पर वार्ड नंबर 5 की सभासद रानी यादव पत्नी संजीव यादव दन्नु भाई ने भी सभी भक्तजनों को मिठाई खिलाकर फूल वर्षा कर स्वागत कर प्रेम पूर्वक विदा किया। जत्थे में जाने वालों में आचार्य संजीव कुमार मिश्रा, संजू गुप्ता, मुनीष पाल यादव , सुरेश मौर्य, अखिलेश मिश्रा, आकाश सक्सेना, सुमित गुप्ता, जय विक्रांत, भगवानदास मौर्य, नवरंग चाट भंडार मुरारी लाल कश्यप, प्रमोद गुप्ता,कपिल वर्मा, अचिन शर्मा एडवोकेट कजरौटा, महेश चंद्र शाहपुरा वाले, केशव सिंह यादव, पी आर जैन्त, अजय गुप्ता, विनोद राठौर, नन्हे गुप्ता नवीगंज, विक्रांत सिंह, हरि प्रताप सिंह, एकता सिंह आदि शिव भक्त बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन करने के लिए रवाना हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का किया पुलिस ने भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार,

Wed Jun 28 , 2023
सागर मलिक *केमिकल (एथेनॉल) से बनाते थे नकली देसी गुलाब ब्रांड शराब ,लोगों की जान के साथ करते थे खिलवाड़* उत्तराखंड के उधम सिंह नगर पुलिस- एसओजी को नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उधम सिंह नगर जिले के अंदरभोज थाना अंतर्गत गदरपुर के रोशनपुर […]

You May Like

advertisement